{"_id":"5b25cb8e4f1c1ba86e8b8709","slug":"know-the-unknown-facts-about-mars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल ग्रह के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप, साल भर रहता है धूलभरा तूफान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंगल ग्रह के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप, साल भर रहता है धूलभरा तूफान
Mon, 18 Jun 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 16
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंगल ग्रह पर चल रही अनेकों खोजों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ये बात भी शायद आप जानते हों कि सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह मंगल को लाल ग्रह भी कहा जाता है। लेकिन इस ग्रह से जुड़ी कई बातें ऐसी हैं जो रोचक हैं। आज हम आपको मंगल ग्रह से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप एक बार को सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या वाकई में ये सच है....
2 of 16
मंगल ग्रह पृथ्वी से केवल छोटा नहीं है बल्कि इसकी सतह का गुरुत्वाकर्षण भी पृथ्वी का लगभग 38 प्रतिशत है। यानि अगर आपका वजन धरती पर 100 किलो है तो मंगल पर कम गुरुत्वाकर्षण के कारण आपका वजन मात्र 37 किलो ही रह जाएगा।
3 of 16
मंगल पर एक ज्वालामुखी है जिसका नाम है ओलंपस मून। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये आज भी सक्रिय है। यह ज्वालामुखी लगभग 27.3 किलोमीटर ऊंचा है। इसकी ऊंचाई पृथ्वी के हवाई स्थित सबसे ऊंचे ज्वालामुखी मौन की और माउंट एवरेस्ट से लगभग 3 गुना ज्यादा है। उदाहरण के तौर पर ये ज्वालामुखी उतनी ही जगह में फैला है जितनी जगह में पूरा फ्रांस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
यह माना जाता है कि इटली के खगोलविद गैलीलियो गैलीली ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने पहली बार पृथ्वी से मंगल को देखा था। उन्होंने साल 1609 में एक प्राचीन दूरबीन की सहायता इस ग्रह को देखा। इसके बाद साल 1659 में डच के खगोलविद ने एक उन्नत दूरबीन का उपयोग कर मंगल ग्रह देखा।
विज्ञापन
5 of 16
मंगल ग्रह के बारे में एक अनोखी बात ये भी है कि यह ग्रह पृथ्वी से ज्यादा छोटा, शुष्क और ठंडा है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मंगल पर एक साल पृथ्वी के 687 दिनों के बराबर है। इसके अलावा यहां कुछ बातें ऐसी है जो उसे पृथ्वी जैसा ही बनाती हैं। जैसे यहां ज्वालामुखी है, घाटी है और चार मौसम भी हैं। ये मौसम पृथ्वी से ज्यादा लंबे होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।