फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know social media rection of politicians and people on Petrol Diesel Price cut

Petrol Diesel Price Reduced: राहत के बीच सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बौछार, जानें नेताओं से लेकर आम जनता ने क्या कहा?

Sat, 21 May 2022 09:31 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 21 May 2022 09:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Know social media rection of politicians and people on Petrol Diesel Price cut
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एलान किया कि केंद्र सरकार पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर शुल्क को छह रुपये कम कर रही है। इस कदम के बाद पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी। सरकार के इस फैसले पर अब राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर आम जनता तक के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। जानें किसने क्या कहा?

विज्ञापन


हमारे लिए हमेशा लोग पहले होते हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज को कम करने के फैसले पर कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे, हमारे नागरिकों को राहत प्रदान करेंगे और उनकी 'जीवन की सुगमता' को आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला सब्सिडी पर आज के फैसले से परिवार के बजट में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह हमेशा आम नागरिक की परवाह करते हैं और लगातार गरीब कल्याण के लिए काम करते हैं। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि मैं एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार से आम नागरिकों को राहत देने के लिए ईंधन करों को और कम करने का अनुरोध करता हूं, क्योंकि उन्होंने अब तक कुछ भी नहीं किया है।




रणदीप सुरजेवाला ने कहा- लोगों को बेवकूफ न बनाएं
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार के इस फैसले पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि आदरणीय वित्त मंत्री जी आज पेट्रोल की कीमत ₹105.41/लीटर है।
आपका कहना है कि कीमत 9.50 रुपये कम हो जाएगी। 21 मार्च, 2022 यानी 60 दिन पहले, पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये/लीटर थी। 60 दिनों में, आपने ने पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये/लीटर की वृद्धि की और अब इसे ₹9.50/लीटर कम कर दिया। लोगों को मूर्ख मत बनाइए!

आज डीजल की कीमत 96.67 रुपये/लीटर है। आपका कहना है कि कीमत 7 रुपये/लीटर कम हो जाएगी  21 मार्च, 2022 यानी 60 दिन पहले, डीजल की कीमत 86.67 रुपये/लीटर थी। 60 दिनों में, आप ने डीजल की कीमत में 10 रुपये/लीटर की वृद्धि की और अब इसे 7 रुपये/लीटर कम कर दिया। लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करो!






गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी- प्रकाश जावडे़कर
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने और गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने का निर्णय मोदी सरकार के जन-समर्थक दृष्टिकोण का प्रमाण है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में इस कमी से आम आदमी और गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।






राज्य सरकार भी कम करें दाम
शिवम नाम के यूजर ने लिखा कि  राज्य सरकारों को भी लोगों को राहत देनी चाहिए। वोट तो लोग उन्हें भी देते हैं। एसजीएसटी तो वह भी वसूलते हैं। 



राहुल गांधी के भाषण का असर
अमन नाम के एक यूजर ने लिखा कि अब कांग्रेस कहेगी की सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कम करने का फैसला राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए गए भाषण के बाद लिया है। 



पेट्रोलियम को जीएसटी के दायरे में लाएं
मुंबई के एक यूजर ने लिखा कि  पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कम होने का फायदा हम मुंबई वालों के लिए नहीं है। हमारा राज्य हमारे लिए निर्दयी है। मोदी जी पेट्रोलियम को जीएसटी के दायरे में लाएं। मुंबई में हमें लूटा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed