फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When, how and where will you get Covid-19 vaccine? All you need to know about registration, tracking, more

पंजीयन से लेकर लगाने तक की प्रक्रिया: कोरोना का टीका लगवाने से पहले जानें हर चरण

Mon, 04 Jan 2021 09:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 04 Jan 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
When, how and where will you get Covid-19 vaccine? All you need to know about registration, tracking, more
पटियाला के सरकारी अस्पताल में ड्राई रन - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के टीका को भारत सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब कुछ ही दिनों बाद राजधानी में कोरोना टीका लगना शुरू हो जाएगा। लेकिन उससे पहले आपको हर वह चरण जानना जरूरी है जोकि टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया से आपको पहले ही अवगत करा देगा।

विज्ञापन


पंजीयन से लेकर टीका लगने तक की जानें जानकारी
पंजीयन से लेकर टीका लगने और दो डोज पूरी होने के बाद सर्टिफिकेट मिलने तक ही पूरी प्रक्रिया डिजिटल आधारित है।

तीन कमरों का टीका बूथ, हर कमरे में अलग टीम, अलग ही होगा कार्य
तीन कमरों का टीका बूथ होगा जिसके हर कमरे में अलग टीम और अलग ही उसका कार्य होगा। टीकाकरण की प्रक्रिया को आसान शब्दों में समझाते वरिष्ठ संवाददाता परीक्षित निर्भय...
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीयन

  • अगर आप हार्ट, किडनी, कैंसर, मधुमेह, रक्तचाप या किसी भी बीमारी से ग्रस्त हैं। या फिर आपकी आयु 50 और उससे अधिक वर्ष की है तो सबसे पहले कोविन वेबसाइट पर जाकर आपको पंजीयन करना होगा। इस दौरान नाम, पता, फोन नंबर इत्यादि भरना होगा। ओटीपी आधारित इस सेवा में आपका फोन सर्वर से लिंक होगा। 
  • पंजीयन होने के बाद फोन पर एक मैसेज मिलेगा जोकि पंजीयन की पुष्टि करेगा। इसके बाद आपका आवेदन जिला प्रशासन की टीम के पास जाएगा। ऑनलाइन ही समीक्षा होगी और उसके बाद टीम की ओर से आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें टीका कब, कहां और कितने बजे लगना है? इसकी जानकारी मिलेगी। 

सत्यापन

  • इस तरह जिला प्रशासन अपॉइंटमेंट की एक सूची बनाएगा जिसकी तीन प्रति टीका बूथ, जिला प्रशासन और भंडारण कक्ष में होंगी। 
  • उपयुक्त समय और स्थान पर पहुंचने के बाद सबसे पहले आपको अपने हाथ सैनिटाइज करने होंगे। इसके बाद प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए शरीर का तापमान जांच कराना होगा। यहां प्रवेश द्वार पर ही टीम क्रमांक 1 होगी जिसके पास अपॉइनमेंट सूची होगी। यहां ध्यान रखना है कि आपसे किसी पहचान पत्र के बारे में पूछा जाएगा। वोटर कार्ड, आधार कार्ड, वाहन लाइसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन कार्ड या किसी भी तरह का फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा जिससे सूची में मौजूद आपके नाम की पहचान हो सके। 
  • अगर आपके पास पहचान पत्र नहीं होगा तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा  अगर आप अपॉइनमेंट के वक्त टीका बूथ पर नहीं पहुंचते हैं या उस वक्त कहीं बाहर होते हैं तो आपकी अनुपस्थिति में परिवार के किसी और सदस्य को टीका नहीं मिलेगा। 

टीका लगने की प्रक्रिया

  • प्रवेश द्वार पर सूची से मिलान के बाद आपको अंदर इंतजार कक्ष में बैठने के लिए कहा जाएगा। यहां से आप टीका कक्ष जाएंगे जहां मौजूद डॉक्टरों की टीम आपको टीका लगाएगी। 
  • टीका कक्ष पहुंचने के बाद आपका वजन, लंबाई इत्यादि की जांच भी हो सकती है। टीका लगाने के बाद आप निगरानी कक्ष में जाएंगे। यहां आधा घंटे तक आपको निगरानी में रहना होगा। ताकि यह पता चले कि टीका लेने के बाद आपको कोई शारीरिक रुप से दिक्कत तो नहीं है। 
  • अगर दिक्कत होती है तो तत्काल आपको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट किया जाएगा। अगर नहीं होती है तो आप अपने घर जा सकते हैं। 

अगले चरण की प्रक्रिया

  • पहली डोज लगने के बाद आपको फोन पर मैसेज आएगा। इस मैसेज में आपको अगली डोज कब, कैसे और कहां लगनी है? यह जानकारी दी जाएगी। 
  • तय समय पर दूसरी डोज लेने के लिए जब आप टीका बूथ पर पहुंचेंगे तो पहले की भांति पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। 
  • दो डोज लगने के बाद जबतक आप घर पहुंचेंगे, आपके फोन पर एक मैसेज पहुंच जाएगा जिसमें एक लिंक दिया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप फोटो युक्त सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट में क्या होगा?

  • कोरोना टीका की पूरी डोज लेने के बाद सार्वजनिक तौर पर आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा जिसपर आपका नाम, पता, शहर और फोटो होगा। इसी के नीचे आपका फोन नंबर भी लिखा होगा। साथ ही यह भी कि पहली डोज आपने किस तारीख को और कहां ली है। इस दौरान आपको कौन सा टीका और उसका बैच नंबर मिला है, उसकी जानकारी भी होगी। इसी तरह दूसरी या तीसरी डोज की जानकारी भी होगी। 

यह भी जानना है जरूरी

  • कोल्ड स्टोर से हर दिन उतनी डोज ही बूथ तक पहुंचेंगी जितने लोगों को प्रशासन ने अपॉइनमेंट दिया है। 
  • अपॉइनमेंट सूची के आधार पर ही लाभार्थी की पहचान होगी ताकि किसी भी तरह की घपलेबाजी को रोका जा सके। 
  • किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर कोविन वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। या फिर 1045 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर राष्ट्रीय स्तर पर है। दिल्ली सरकार भी एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed