फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडमान : 60 हजार साल से अलग-थलग रहती है ये जनजाति, अमेरिकी नागरिक को मार डाला

Thu, 22 Nov 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Know all about Sentinelese tribe of Andaman island, who recently killed an American citizen
sentinelese tribe

सेंटिनल जनजाती, लोगों का शिकार करने वाला एक ऐसा समुदाय है जो करीब 60 हजार सालों से बाहरी दुनिया से अलग थलग रह रहा है। हाल ही में एडवेंचर ट्रिप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह घूमने आए अमेरिकी नागरिक जॉन एलन चाऊ की भी सेंटिनल जनजाती के लोगों ने ही हत्या की है। मामले में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने चाऊ की हत्या के आरोप में सात लागों को गिरफ्तार किया है। लेकिन क्या आप इस जनजाति के बारे में जानते हैं? आज हम आपको इसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं- 

loader
Know all about Sentinelese tribe of Andaman island, who recently killed an American citizen
Sentinelese tribe
उत्तरी सेंटिनल द्वीप इस समुदाय के लोगों का घर है। यहां यह लोग किसी बाहरी को आने नहीं देते और अगर कोई बाहरी व्यक्ति यहां आ भी जाए तो इस जनजाति के लोग उसे तीर की सहायता से मार देते हैं। जैसे उन्होंने अवैध रूप से नाविक की सहायता से आए अमेरिकी को मारा। भारत की सबसे संरक्षित जनजाति में से एक इस जनजाति के रहन सहन के बारे में पिछले तीन दशकों से वैज्ञानिकों ने काफी अवलोकन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Sentinelese tribe of Andaman island, who recently killed an American citizen
Sentinelese tribe
माना जाता है कि सेंटिनल जनजाति शुरुआत में अफ्रीका से आए लोगों के वंशज हैं। इनकी भाषा भी बाकी जनजातियों के मुकाबले समझ से बाहर है। यह जिस द्वीप पर रहते हैं वह पोर्ट ब्लेयर से 50 किमी पश्चिम में स्थित है। इनकी संख्या 150 से कम मानी जाती है। 
Know all about Sentinelese tribe of Andaman island, who recently killed an American citizen
Sentinelese tribe
अध्ययन से पता चलता है कि बीते 60 हजार सालों में इस जनजाति का कोई विकास नहीं हुआ है। आज भी ये लोग आदिम जीवन ही जी रहे हैं। यह लोग मछली और नारियल पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
Know all about Sentinelese tribe of Andaman island, who recently killed an American citizen
Sentinelese tribe
इन लोगों को कोई भी बीमारी आसानी से लग सकती है। इन लोगों में रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता भी नहीं होती क्योंकि ये बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटे हुए हैं। यहां तक की अगर कोई पर्यटक सामान्य फ्लू वाले वायरस के साथ यहां आ जाए तो उससे ये पूरी जनजाति समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed