फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गांव में नहीं चलता है भारत का कोई भी कानून, जानें क्या है राज

Tue, 05 Jun 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
know about the mysterious villages of India

भारत एक ऐसा देश है जो रहस्यों से भरा हुआ है। ऐसे रहस्य जिनके पीछे का राज आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। माना कि आजकल ऋषि-मुनियों और अवतारों की इस भूमि में लोग धर्म से अधर्म की राह पर चल पड़े हैं। लेकिन अपनी अनोखी खासियतों से ये देश आज भी अछूता नहीं है। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके रहस्यों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

मलाणा गांव- यहां कोई भारतीय कानून नहीं चलता

know about the mysterious villages of India

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दुर्गम इलाके में स्थित यह गांव अपनी कई गतिविधियों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। इस गांव में कोई भी भारतीय कानून नहीं चलता, गांव के अपने नियम हैं। इस गांव की खुद की संसद है जो सारे फैसले लेती है। 

दीवार छूना है बैन

know about the mysterious villages of India

मलाणा गांव की एक अनोखी बात यह भी है कि इस गांव में दीवार ना छूने का भी एक नियम है। जी हां, ये सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये सच है। इस गांव की दीवारों को कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं छू सकता है। यदि वह ऐसा करता है तो उसे जुर्माने के तौर पर 1000 रुपये देने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टूरिस्ट रहते हैं टेंट में

know about the mysterious villages of India

इस गांव में आने वाले पर्यटकों को गांव से बाहर ही टेंट लगाकर रुकना पड़ता है। उन्हें गांव के अंदर ठहरने की इजाजद भी नहीं होती। इसके अलावा यदि पर्यटक किसी दुकान से कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो उन्हें दुकान से बाहर खड़े होकर ही सामान खरीदना पड़ता है ताकि गलती से वह गांव की दीवार ना छू लें।

विज्ञापन

शनि शिंगणापुर- घरों और दुकानों में नहीं हैं दरवाजे

know about the mysterious villages of India

पूरी दुनिया ताला चाबी का इस्तेमाल ही इसलिए करती है ताकि उसके सामान की चोरी ना हो सके। घरों और दुकानों पर भी दरवाजे लगे होते हैं और उन दरवाजों पर ताले। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चोर उन तालों को भी तोड़ देते हैं लेकिन इस गांव में ऐसा बिल्कुल नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed