फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know about manipur's new CM N Biren singh

फुटबॉल था पहला प्यार, फिर बने पत्रकार और आज हैं सीएम

Wed, 15 Mar 2017 06:38 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Wed, 15 Mar 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
Know about manipur's new CM N Biren singh

भाजपा सरकार में मणिपुर के नए मुख्यमंत्री चुने गए नोंगथोएमबम बीरेन सिंह का राजनीतिक सफर उनकी उपलब्धियों के हिसाब से बहुत लंबा नहीं रहा है। साल 2002 में राजनीति शुरू करने के बाद बीरेन सिंह इससे पहले मात्र तीन बार ही विधायक चुने गए, चौथी बार में तो वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए।

विज्ञापन


खास बात ये है कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए गए बीरेन सिंह पांच महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जानिए राजनीति में आने से पहले एन बीरेन सिंह क्या करते थे। 

विज्ञापन

राजनीति से पहले पत्रकारिता करते थे बीरेन सिंह

Know about manipur's new CM N Biren singh

-अपने जीवन के शुरूआती वर्षों में एन बीरेन सिंह एक पेशेवर फुटबालर हुआ करते थे। फुटबाल में वह राष्ट्रीय स्तर तक खेले हैं, हालांकि कोई बड़ा मुकाम
हासिल न करने के कारण उन्होंने जल्द ही फुटबाल को छोड़ दिया। 
-जवानी के दिनों में बीरेन सिंह ने पत्रकारिता शुरू की और अपना अखबार भी निकाला। हालांकि यह काम ज्यादा दिन नहीं चल सका और अखबार में लगातार घाटा आता रहा जिसकी वजह से उन्हें अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेचनी पड़ी।
-साल 2000 में बीरेन सिंह ने स्‍थानीय स्तर पर राजनीति की शुरुआत की और जल्द ही साल 2002 में ‌डेमोक्रे‌टिक रेवोल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी के टिकट पर हेगंग
सीट से विधायक चुने गए। बीरेन सिंह डीआरपीपी की ओर से चुने जाने वाले दो विधायकों में से एक थे जिन्होंने बाद में कांग्रेस को समर्थन दे दिया। इसके बाद 2003 में वह राज्य सरकार में मंत्री बनाए गए
-जल्द ही उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया और साल 2007 में वह कांग्रेस के टिकट पर एक बार फिर अपनी पुरानी सीट से विधायक चुने गए। 
- एक बार फिर वह ओकराम इबोबी सरकार में मंत्री बनाए गए। 
-साल 2012 में वह तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए और फिर मंत्री बनाए गए। उन्हें मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी का करीबी समझा जाता था।
-साल 2016 में उनका मुख्यमंत्री से मतभेद हो गया और उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 
-मार्च 2017 में भाजपा ने गठबंधन सरकार बनाने का दावा किया तो बीरेन सिंह को सीएम पद के लिए अपना उम्‍मीदवार बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed