फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju tells Rajya Sabha that Paramilitary VRS is rising up 450 per cent in 2016-17

वीआरएस लेने वालों जवानों में 450 फीसदी का इजाफा: रिजिजू

Thu, 30 Mar 2017 08:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 30 Mar 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju tells Rajya Sabha that Paramilitary VRS is rising up 450 per cent in 2016-17
किरण रिजिजू - फोटो : ANI

गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में रिक्तियों में बड़े अंतर की वजह राज्यसभा में रखी। उन्होंने इसके पीछे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सेवा (वीआरएस) यानि समय से पहले रिटायरमेंट्स को जिम्मेदार बताया है। आकंड़ों को राज्यसभा में उठाते हुए किरण रिजिजू ने कहा कि वीआरएस की वजह सेना में बल की कमी होती है। वहीं रिक्तियों में देरी होने की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


उन्होंने राज्यसभा में लिखित में दिया कि अगर साल 2016-17 के आकंड़ों को देखा जाए तो वीआरएस लेने वालों की संख्या में 450 फीसदी का इजाफा हुआ है। दरअसल, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी और असम राइफल्स के करीब 9065 सैन्य कर्मी वीआरएस लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं साल 2014-15 में बड़ी संख्या में करीब 5289 सैनिकों ने वीआरएस लिया था। हालांकि ये आकंड़ा साल 2015-16 में थम गया था, लेकिन इस साल आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे कई वजह बताई, जिसमें सबसे अहम कर्मियों के व्यक्तिगत परेशानियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक करीब 10 लाख मजबूत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को एक लंबे समय से पीड़ित किया गया है। इन बलों के सूत्रों ने कहा कि घरेलू कारण, कैरियर ठहराव, वेतन समता की कमी, कड़ी मेहनत की स्थिति, से अधिकांश पुरुषों को छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। वीआरएस लेने में बीएसएफ सबसे ऊपर आता है, जहां करीब 4274 सैन्य कर्मी वीआरएस ले रहे हैं। सीआरपीएफ के 3280 और सीआरसीएफ के 765 कर्मी वीआरएस पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed