फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiran Bedi congratulate people on france fifa victory in such a way that she got trolled

फ्रांस की जीत पर ट्रोल हुईं किरण बेदी

Mon, 16 Jul 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुड्डुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुड्डुचेरी Updated Mon, 16 Jul 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi congratulate people on france fifa victory in such a way that she got trolled
किरण बेदी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसा मंच बन गया है जहां आपकी एक गलती लोगों के निशाने पर ले आती है। लोग आपको ट्रोल करने में बिलकुल भी वक्त जाया नहीं करते हैं। खासतौर से सेलिब्रिटी आए दिन इस तरह से निशाना बनते रहते हैं। इस वर्चुअल दुनिया का हालिया शिकार बनी हैं पुड्डुचेरी की राज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी। रविवार को रूस में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें क्रोएशिया को हराकर फ्रांस दूसरी बार चैंपियन बन गया। इस मौके पर बेदी ने सबको बधाई दी।

विज्ञापन


बेदी ने लिखा, हम पुड्डुचेरियन (जो पहले फ्रांस के उपनिवेश का हिस्सा था) ने वर्ल्ड कप जीत लिया है। मुबारक हो दोस्तों। क्या मिली जुली टीम थी- सभी फ्रेंच। खेल जोड़ता है। बेदी के ट्विटर पर 11 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जैसे ही उन्होंने यह ट्वीट किया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। केपीएल लीडर नाम के अकाउंट ने लिखा- हम भारतीय हैं मैडम। आपको अपने इस पब्लिसिटी स्टंट को रोकने की जरुरत है।
विज्ञापन


अभिषेक राजा ने लिखा- आप खुश हैं कि हम फ्रांस का उपनिवेश थे और हम बेवकूफ आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। खैर कोई बात नहीं मुझे लगता है कि आप भारतीय क्षेत्र की राज्यपाल बनी हैं लेकिन छोड़िए। आशिष श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा- हमने इसकी उम्मीद आपसे नहीं की थी मैडम राज्यपाल। एक यूजर ने कहा हम भारत माता की जय वाली टीम से हैं मैडम।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलो पल नाम के यूजर ने लिखा, दास जैसा महसूस कराने की बजाए फ्रांस की जीत का जश्न मनाने के दूसरे तरीके भी थे। मैं पुड्डुचेरी में जन्मा हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं जीता हूं। फ्रांस जीता है और यह एक खेल है जिसे मैं पसंद करता हूं। मैं इसकी खुशी एक उपनिवेशी मानसिकता से नहीं मना सकता। कृपया अपने इस ट्वीट को उतारने के बारे में सोचें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed