फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khurshid said Kharge is face mask real leader is Gandhi family, BJP MP attacks Congress

Kharge Face Mask: 'खरगे कांग्रेस का चेहरा नहीं, मुखौटा', खुर्शीद के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने साधा निशाना

Thu, 29 Dec 2022 02:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Dec 2022 02:26 PM IST
सार

खुर्शीद के बयान का जिक्र करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'खुर्शीद के बयान से यह स्पष्ट हो जाता है कि खरगे जी चेहरा नहीं, बल्कि पार्टी का मुखौटा है। कांग्रेस अपने नेताओं को धोखा देती है।' 

विज्ञापन
Khurshid said Kharge is face mask real leader is Gandhi family, BJP MP attacks Congress
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर पार्टी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा कथित तौर पर मुखौटा बताने को लेकर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने निशाना साधा है। बकौल त्रिवेदी खुर्शीद ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ पार्टी के कामकाज के लिए चुना गया है। असली नेता तो गांधी परिवार है।

विज्ञापन

खुर्शीद के बयान का जिक्र करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'खुर्शीद के बयान से यह स्पष्ट हो जाता है कि खरगे जी चेहरा नहीं, बल्कि पार्टी का मुखौटा है। कांग्रेस अपने नेताओं को धोखा देती है।' 

विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने यह कहा था
बता दें, खरगे की जगह राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के सवाल पर वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था, 'हमारे पास कई नेता हैं, लेकिन मुख्य नेता गांधी परिवार से हैं। खरगे जी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने में खरगे  की अहम भूमिका है।'



एंटनी के बयान पर भी कांग्रेस को घेरा

भाजपा सांसद त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता एके एंटनी के बयान को लेकर भी कांग्रेस पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एंटनी के अनुसार कांग्रेस को 2014 में मुस्लिम समुदाय के प्रति झुकाव के कारण पराजय का सामना करना पड़ा। त्रिवेदी ने कहा कि उनका यह बयान यह साबित करता है कि कांग्रेस हिंदुओं का समर्थन पाने के लिए नाटक करती है और हिंदुओं के वोट पाने के बाद, हिंदू तालिबान, पाकिस्तान में बदल जाते हैं। कांग्रेस के लिए हिंदू आतंकवादी हो जाते हैं। कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हिंदू होने का स्वांग रचती है। सत्ता में आने के बाद हिंदुओं को आतंकवादी साबित करने का षंडयत्र रचती है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एंटनी के आज के बयान कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं मणिशंकर अय्यर, शशि थरूर, सलमान खुर्शीद के पिछले बयानों के साथ जोड़कर देखें तो सत्ता में आने के बाद कभी हिंदू तालिबान तो कभी बोकोहराम है और सत्ता में आने के लिए राहुल राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed