{"_id":"5c2d6403bdec22571c312608","slug":"khashogi-netflix-removed-saudi-criticism-episode","type":"story","status":"publish","title_hn":"खशोगी : नेटफ्लिक्स ने सऊदी की आलोचना वाला एपिसोड हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खशोगी : नेटफ्लिक्स ने सऊदी की आलोचना वाला एपिसोड हटाया
Thu, 03 Jan 2019 06:53 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 03 Jan 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
Netflix
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या मामले पर नेटफ्लिक्स ने एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी शो में दिखाए उस एपिसोड को हटा दिया है, जिसमें सऊदी अरब की आलोचना की गई थी। इस एपिसोड को लेकर सऊदी अधिकारियों ने शिकायत की थी। इस मामले के सामने आने के बाद अब ऑनलाइन स्वतंत्रता को लेकर एक नया सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
‘पैट्रिऑट एक्ट विद हसन मिन्हाज’ के एक एपिसोड में विशेष तौर पर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की निंदा की गई थी। इसके अलावा यमन में सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य अभियान को भी निशाना बनाया था। नेटफ्लिक्स ने बयान जारी कर कहा, हम वैश्विक स्तर पर कलाकारों की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं और सऊदी अरब से वैध कानूनी अनुरोध मिलने के बाद इस एपिसोड को हटाया गया है।
विज्ञापन