फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khalistan referendum pakistan isi conspiracy pm modi done lot for sikhs says jaswant singh thekedar aap amritp

Khalistan: 'प्रधानमंत्री मोदी ने सिखों के लिए बहुत कुछ किया है', पूर्व खालिस्तान समर्थक नेता का बड़ा बयान

Fri, 17 Mar 2023 09:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Mar 2023 09:33 AM IST
सार

पूर्व खालिस्तानी नेता ने कहा कि आईएसआई अमृतपाल सिंह को औजार की तरह इस्तेमाल कर रही है लेकिन वह हमेशा इसका इस्तेमाल नहीं करेगी और जब अमृतपाल उनके लिए मददगार नहीं रहेगा तो उसकी   जगह किसी और को पकड़ लेगी।

विज्ञापन
khalistan referendum pakistan isi conspiracy pm modi done lot for sikhs says jaswant singh thekedar aap amritp
पूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दल खालसा संगठन के संस्थापक और पूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत सिंह ठेकेदार का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिख समुदाय का काफी सम्मान करते हैं और इसके लोगों के लिए उन्होंने कई काम किए हैं। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाया, छोटे साहिबजादों के बारे में लोगों को जागरुक किया और लोगों को ब्लैकलिस्ट करने पर रोक लगाई। जसवंत सिंह ठेकेदार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मोदी सरकार ने कई बड़ी मांगें मान ली हैं और कुछ और मानी जाने वाली हैं। 
विज्ञापन


'अमृतपाल सिंह खालिस्तान के बारे में कुछ नहीं जानता'
पूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत सिंह ने वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की भी आलोचना की। बता दें कि अमृतपाल सिंह बीते दिनों पंजाब के अजनाला में पुलिस के साथ झड़प के मामले को लेकर चर्चा में आया था। ठेकेदार ने कहा कि अमृतपाल सिंह खालिस्तान के बारे में कुछ नहीं जानता। उन्होंने कहा कि अमृतपाल खालिस्तानी नहीं है और वह इसके बारे में कुछ नहीं जानता  लेकिन वह खालिस्तान के नाम पर काफी पैसा कमा लेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Australia: ब्रिस्बेन में भारतीय दूतावास को खालिस्तानी समर्थकों ने कराया बंद, हिंदुओं के खिलाफ लहराए पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप
जसवंत सिंह ने पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आईएसआई अमृतपाल सिंह को औजार की तरह इस्तेमाल कर रही है लेकिन वह हमेशा इसका इस्तेमाल नहीं करेगी और जब अमृतपाल उनके लिए मददगार नहीं रहेगा तो उसकी   जगह किसी और को पकड़ लेगी। पूर्व खालिस्तानी नेता ने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि अगर खालिस्तान बना तो खालिस्तानियों का अगला टारगेट लाहौर होगा। इसलिए पाकिस्तान भी ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि खालिस्तान का असल दुश्मन भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान है। 

आम आदमी पार्टी को बताया अक्षम
जसवंत सिंह ने आम आदमी पार्टी पर खालिस्तान समर्थकों पर नरमी बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई ना कर खालिस्तान मूवमेंट को फिर से  सक्रिय होने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार खालिस्तानियों से निपटने में सक्षम नहीं है।

बताया कैसे खत्म होगा खालिस्तान मूवमेंट
जसवंत सिंह ने बताया कि अगर सरकार खालिस्तान नेताओं की मांगें मान लेती है तो यह मूवमेंट खत्म हो जाएगी। जसवंत सिंह ने कहा कि सिख राजनैतिक कैदियों की रिहाई, सिखों को धारा 25बी-2 से हटाना जैसी मांगें मानने से खालिस्तान मूवमेंट अपने आप कमजोर हो जाएगा। साथ ही अगर सरकार मांगें मानती है तो इससे देश को भी कोई नुकसान नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें- Punjab: अजनाला में हुई हिंसा बड़े खतरे का संकेत, क्या फिर लौट सकता है अस्सी वाला दौर?


खालिस्तान जनमत को बताया साजिश
जसवंत सिंह ने खालिस्तान के लिए हो रहे जनमत को साजिश बताया और कहा कि कुछ देशों में प्रतिबंधित संगठन ये पाखंड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'जिस जनमत की बात कर रहे हैं उसकी मांग पंजाब ने नहीं की है। एक संगठन आईएसआई के निर्देश पर ऐसा कर रहा है। अगर भारतीय पासपोर्ट धारक या भारतीय नागरिक इसकी मांग करते हैं तो समझ आता है लेकिन जो कनाडा, अमेरिका या ब्रिटेन के नागरिक हैं और वो वोट कर रहे हैं तो उन्हें इसका कोई अधिकार नहीं है।'

बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इस दौरान भी सिख प्रतिनिधिमंडल ने सिख समुदाय के कल्याण के लिए किए जा रहे कामों के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। खासकर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में  मनाने के फैसले की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने सिख नेताओं से कहा कि देश के कई लोग आज भी चार साहिबजादों के बारे में नहीं जानते हैं। इससे लोग उनके बारे में जानेंगे। 

पूर्व खालिस्तानी नेता ने कहा कि अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब को पूरे सम्मान के साथ वापस लाने के लिए भी सरकार ने विशेष इंतजाम किए। सिखों के तीर्थस्थान करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने के लिए विभिन्न चैनल्स से सरकार के स्तर पर बातचीत की। जसंवत सिंह ने सीएए कानून के फायदों पर भी बात की और कहा कि इससे सिख समुदाय को फायदा होगा और उन्हें सरकार से मदद मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed