फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khalistan Liberation Force is in list of terrorist organizations

खालिस्तान लिबरेशन फोर्स आतंकी संगठनों की सूची में शामिल, गृह मंत्रालय ने उठाया कदम 

Thu, 27 Dec 2018 08:02 PM IST
अमित मंडल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 27 Dec 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Khalistan Liberation Force is in list of terrorist organizations
गृह मंत्रालय
पंजाब में कई तरह की बड़ी अपराधिक गतिविधियों में शामिल खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) को अब गृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल कर दिया है। इस सूची में अभी तक 39 आतंकी संगठनों का नाम है। गृह मंत्रालय ने वीरवार को 40 वें प्रतिबंधित संगठन के तौर पर केएलएफ का नाम इस सूची में जोड़ दिया है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केएलएफ 1986 के दौरान पंजाब में खालिस्तान की मांग लेकर अस्तित्व में आया था। इस संगठन का मकसद था कि किसी भी तरह की हिंसा से पंजाब को भारत से अलग करा लिया जाए।
विज्ञापन


बाद में केएलएफ का नाम अनेक बेगुनाह लोगों और पुलिस अफसरों की हत्या में सामने आया। इसके अलावा फिरौती, किडनेपिंग और बैंक डकैती के लिए इस संगठन ने अपने नेटवर्क को आगे बढ़ाने का काम किया। केएलएफ ने पंजाब के युवाओं को गुमराह कर उन्हें आतंक के रास्ते पर लाने का काम किया था।पुलिस ने अमृतसर में केएलएफ के चार आतंकियों को गिरफ़्तार कर एक बड़े मॉडयूल को तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सुरक्षा एजेंसियों ने इस सगंठन के कई सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।केएलएफ ने आठ लोगों की हत्या कर एक बार फिर खड़ा होने का प्रयास किया। आईईडी और दूसरी तरह के बम बनाने में भी इस संगठन का हाथ रहा है।


केंद्र सरकार मानती है कि यह संगठन पूरी तरह से आतंकी गतिविधियों में शामिल है। यह देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। सूची में शामिल अन्य आतंकी संगठनों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान कमांडो फोर्स, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, लश्कर ए तैयबा, इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन, जैश ए मोहम्मद-तारिक ई फुरगन, अल उमर मुजाहिद्दीन, जम्मू कश्मीर इस्लामिक फ्रंट, 38 वें नंबर पर आईएसआईएस, 39 वें स्थान पर नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (के) और 40 वें नम्बर पर अब केएलएफ का नाम जोड़ा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed