{"_id":"65a73c92a6c13cc6390e19c8","slug":"khadi-india-has-prepared-a-range-of-sanatani-clothes-jai-shri-ram-is-written-on-the-back-of-the-kurta-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khadi India: खादी इंडिया ने तैयार की सनातनी वस्त्र की रेंज, कुर्ते के पीछे लिखा हुआ मिलेगा 'जय श्री राम'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Khadi India: खादी इंडिया ने तैयार की सनातनी वस्त्र की रेंज, कुर्ते के पीछे लिखा हुआ मिलेगा 'जय श्री राम'
Wed, 17 Jan 2024 08:03 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 08:03 AM IST
सार
खादी विकास और ग्रामोद्योग के अध्यक्ष मनोज कुमार बुधवार को कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया में इस सनातनी वस्त्र की शृंखला को लॉन्च करेंगे। यहां पर दर्शकों को खादी या हैंडलूम के कपड़े में यह सनातनी वस्त्र मिलेंगे। युवाओं को ध्यान में रखते हुए कुर्ता-पाजाम सेट, मफलर, टोपी, साड़ी, दुपट्टा समेत अन्य वस्त्र तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
Khadi India
- फोटो : facebook/kvicindia
विस्तार
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले खादी इंडिया खादी के 'सनातनी वस्त्र' की शृंखला लेकर आ रहा है। निफ्ट दिल्ली के डिजाइनर ने इसे तैयार किया है। इसमें कुर्ते के पीछे ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ मिलेगा। हल्के क्रीम रंग के खादी के इस कुर्ते में आगे से सादी और पीछे भगवान राम का मंदिर भी संकेतात्मक मंदिर होगा।
विज्ञापन
खादी विकास और ग्रामोद्योग के अध्यक्ष मनोज कुमार बुधवार को कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया में इस सनातनी वस्त्र की शृंखला को लॉन्च करेंगे। यहां पर दर्शकों को खादी या हैंडलूम के कपड़े में यह सनातनी वस्त्र मिलेंगे। युवाओं को ध्यान में रखते हुए कुर्ता-पाजाम सेट, मफलर, टोपी, साड़ी, दुपट्टा समेत अन्य वस्त्र तैयार किए गए हैं। इसमें रंग, डिजाइन का खास ध्यान रखा गया है। इसका मकसद युवाओं को भगवान श्रीराम से जोड़ना है।
विज्ञापन
इंस्पायर द नेशन कार्यक्रम के तहत की जाएगी छात्रों की काउंसलिंग फरीदाबाद। इंस्पायर द नेशन 2.0 के तहत सेमिनार और वेबिनार के माध्यम से छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी से शुरू होकर 20 अक्तूबर 2026 तक किया जाएगा।
विज्ञापन