फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khabron Ke Khiladi: What is the story behind the imposition of President rule in Manipur

Khabron Ke Khiladi: मणिपुर में लगे राष्ट्रपति शासन के पीछे की क्या है पूरी कहानी, बता रहे हैं खबरों के खिलाड़ी

Sat, 15 Feb 2025 05:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में मणिपुर के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर, पूर्णिमा त्रिपाठी, अवधेश कुमार, राजकिशोर और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Khabron Ke Khiladi: What is the story behind the imposition of President rule in Manipur
खबरों के खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मणिपुर में बीता हफ्ता बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा। पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया फिर गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते बीरेन सिंह की लगातार आलोचना हो रही थी। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में मणिपुर के इसी बदले राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर, पूर्णिमा त्रिपाठी, अवधेश कुमार, राजकिशोर और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


अवधेश कुमार: एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा चाहे दिया हो या उनसे दिलवाया गया हो। दिलवाया गया तो कुछ योजना से ही दिलवाया गया होगा। गृह मंत्रालय पास कई ऐसी जानकारियां थीं, जिसकी बड़ी भूमिका इस राजनीतिक घटनाक्रम में है। मणिपुर लंबे समय तक धू-धूकर जलता रहा है। पूरे पूर्वोत्तर से अफ्सपा को पूरी तरह से समाप्त करके बातचीत करके समधान निकालने की कोशिश हुई, लेकिन दुर्भाग्य से मणिपुर में मैतेई और कुकी की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया। बाहर की शक्तियों ने भी इसमें आग में घी जैसा काम किया। उम्मीद है कि मणिपुर शांत हो, लेकिन ये इतना भी आसान नहीं है। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति शासन एक कालावधि के लिए है। समस्या का समाधान निकालने के लिए यह एक सीमित समय के लिए रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्णिमा त्रिपाठी: मणिपुर का मामला पूरी तरह से गवर्नेंस फेलियर का मामला है। इतने संवेदनशील राज्य में डबल इंजन सरकार होने के बाद भी दो साल से ऊपर हो चुके हैं और वहां की स्थितियां काबू में नहीं आई हैं। भाजपा को इस मामले में बैठकर आत्मचिंतन करने की जरूरत है। यह भी सोचना होगा कि अब आगे समाधान कैसे निकाला जाएगा। 

समीर चौगांवकर: केंद्र सरकार के पास राष्ट्रपति शासन लगाने के आलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। राज्य में दो ऐसी घटनाएं घटीं, जिसके बात यह तय था कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का जो ऑडियो आया, जिसमें वो हिंसा को लेकर कुछ कह रहे थे, उसने पार्टी को एक असहज स्थिति में ला दिया। 9 फरवरी को उन्होंने इस्तीफा दिया और 10 फरवरी को विधानसभा सत्र शुरू होने वाला था, जिसमें कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी। उससे चार दिन पहले भाजपा के 17 विधायक दिल्ली आए थे। संबित पात्रा से उनकी मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में उन्होंने कह दिया था कि अगर बीरेन सिंह को नहीं हटाया गया तो हम अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर देंगे। भाजपा को लगा कि फ्लोर टेस्ट में सरकार गिरे और किरकिरी हो, उससे पहले ही इस्तीफा ले लिया गया। उनके इस्तीफे के बाद किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। उसके बाद राष्ट्रपति शासन लगाना तय हुआ। मुझे लगता है कि बीरेन सिंह का इस्तीफा बहुत पहले हो जाना चाहिए था। 


राजकिशोर: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मणिपुर की घटना एक दाग के तौर पर देखी जाएगी। वहां की भौगोलिक और सामाजिक प्ररिस्थिति को भी हमें देखना पड़ेगा। इसके साथ ही वहां की सुरक्षा की स्थिति को भी देखना पड़ेगा। दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां जाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से आए इनपुट की वजह से वो वहां नहीं गए। एन बीरेन सिंह पद नहीं छोड़ने की जिद पर अड़े थे। विधानसभा सत्र से पहले जब विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया तब चीजें बदलीं। एन बीरेन सिंह की विफलता की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ रही है। 

अनुराग वर्मा: मणिपुर की समस्या बहुत गंभीर है। जो स्थिति बनी है वो रातोंरात नहीं बनी है। ऐसी स्थिति में विपक्ष अगर सत्तापक्ष के साथ मिलकर समस्या के समाधान की बात करता तो ज्यादा बेहतर स्थिति होती। यह अपना चेहरा बचाने और दोबारा से कानून व्यवस्था को स्थापित करने के लिए उठाया गया कदम है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed