फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Youth killed by putting a rod in his mouth in a property dispute in Idukki

Crime News: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, शराब के नशे में मुंह में रॉड डाली, गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 11:15 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 11:15 PM IST
सार

संपत्ति को लेकर रमेश और उसके रिश्तेदार सुरेश के बीच कहासुनी हो गई। दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
Kerala Youth killed by putting a rod in his mouth in a property dispute in Idukki
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के इडुक्की में पारिवारिक संपत्ति विवाद में एक 25 वर्षीय आदिवासी युवक की हत्या कर दी। आरोप है कि पहले उसकी लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की गई। बाद में उसके मुंह में रॉड डाल दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि अस्पताल पहुंचने से पहले उसका काफी खून बह गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संपत्ति को लेकर रमेश और उसके रिश्तेदार सुरेश के बीच शुक्रवार रात कहासुनी हो गई। दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में सुरेश ने रमेश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसे रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वन क्षेत्र में देखा गया था। जहां जाल बिछाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। रमेश आरोपी के घर पहुंचा था और यहां प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पहले उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में उसके मुंह में लोहे की रॉड डालकर मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed