फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   astronaut Shubhanshu shukla space research Axiom-4 Mission find solution muscle weakness old people

Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष में शुभांशु का शानदार शोध, सफलता मिली तो बुजुर्गों के लिए बनेगी उम्मीद की किरण

Tue, 01 Jul 2025 07:08 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 01 Jul 2025 07:08 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ऐतिहासिक शोध कर रहे हैं। उनका प्रयोग अंतरिक्ष में मांसपेशियों की कमजोरी को रोकने पर केंद्रित है, जो न केवल अंतरिक्ष यात्रियों बल्कि धरती पर बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह शोध भविष्य में मांसपेशियों की बीमारियों का इलाज खोजने में मदद करेगा।

विज्ञापन
astronaut Shubhanshu shukla space research Axiom-4 Mission find solution muscle weakness old people
शुभांशु शुक्ला - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में एक ऐसा खास प्रयोग किया है। ये न केवल लंबे अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि धरती पर बुजुर्गों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी राहत ला सकता है। शुभांशु शुक्ला पिछले हफ्ते इतिहास रचते हुए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। वह अमेरिका की एक्सिओम स्पेस मिशन-4 का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


शुभांशु और उनके साथ अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री ISS में 'मसल और ब्रेन रिसर्च' यानी मांसपेशियों और दिमाग से जुड़ा महत्वपूर्ण शोध कर रहे हैं। NASA के मुताबिक, शुक्ला ने जापान के किबो मॉड्यूल में 'लाइफ साइंस ग्लोवबॉक्स' के अंदर मांसपेशियों की स्टेम सेल पर प्रयोग किए। इस शोध का मकसद यह जानना है कि अंतरिक्ष में मांसपेशियों को कैसे स्वस्थ रखा जाए।
विज्ञापन


अंतरिक्ष में क्यों कमजोर हो जाती हैं मांसपेशियां?
शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत में बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति अंतरिक्ष में जाता है, वहां गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण शरीर पर भार नहीं पड़ता। इसी वजह से मांसपेशियों में कमजोरी और गिरावट शुरू हो जाती है। उनका प्रयोग यह पता लगाने के लिए है कि क्या कुछ सप्लीमेंट्स देकर इस मांसपेशी नुकसान को रोका या टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरती के बुजुर्गों को भी मिल सकता है फायदा?
शुक्ला ने कहा कि इस शोध का फायदा केवल अंतरिक्ष में नहीं, बल्कि धरती पर भी बुजुर्गों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों को मिल सकता है। बुजुर्गों में उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां कमजोर होती हैं। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो ऐसे लोगों के लिए दवाओं या सप्लीमेंट्स के रूप में बड़ा इलाज सामने आ सकता है।

ये भी पढ़ें: शुभांशु ने ISS पर माइक्रो-शैवाल पर किया प्रयोग, साथियों ने हेल्थ केयर और कैंसर पर किए शोध



लंबी अंतरिक्ष यात्रा में बड़ी मदद?
एक्सिओम स्पेस ने अपने मिशन स्टेटमेंट में कहा कि यह खोज लंबी अवधि के स्पेस मिशन पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की मांसपेशियों को कमजोर होने से बचा सकती है। भविष्य में चंद्रमा या मंगल जैसे मिशनों के लिए यह तकनीक बेहद जरूरी मानी जा रही है। नासा ने बताया कि शुभांशु शुक्ला ने स्पेस में रहते हुए भारत के छात्रों के लिए एक खास वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में पाचन तंत्र यानी डाइजेस्टिव सिस्टम कैसे काम करता है। साथ ही, उन्होंने 'एस्ट्रोनॉट मेंटल हेल्थ' से जुड़े अध्ययन के लिए भी वीडियो शूट किए।

ये भी पढ़ें: क्या है रोजगार प्रोत्साहन योजना? आसान भाषा में जानिए सबकुछ

भारत ने भेजे सात अहम वैज्ञानिक अध्ययन
एक्सिओम मिशन के दौरान 14 दिनों तक सभी अंतरिक्ष यात्री लगभग 60 वैज्ञानिक प्रयोग और व्यावसायिक गतिविधियां करेंगे। इन प्रयोगों में अमेरिका, भारत, पोलैंड, हंगरी, सऊदी अरब, ब्राजील, नाइजीरिया, यूएई और यूरोप के कई देशों की भागीदारी है। भारत ने इस मिशन के लिए सात खास वैज्ञानिक अध्ययन भेजे हैं, जिनमें से मांसपेशियों पर हो रहा यह प्रयोग सबसे अहम माना जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed