फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala student develops AI app to detect eye diseases

AI APP: भारतवंशी छात्रा ने बनाया एआई एप, आंख की बीमारियों का लगाएगा पता

Thu, 30 Mar 2023 08:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 08:38 AM IST
सार

 लीना लिंक्डइन पर ‘ओलगर आई स्कैन’ नामक एप की जानकारी साझा की। लीना का दावा है कि उसके एप का उपयोग आंखों की बीमारियों जैसे मेलानोमा, पार्टिगियम और मोतियाबिंद आदि का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
Kerala student develops AI app to detect eye diseases
AI app

विस्तार

दुबई में एक 11 वर्षीय भारतवंशी छात्रा ने एआई-आधारित (कृत्रिम बुद्धिमता) एक एप तैयार किया है। जिसमें स्कैनिंग के माध्यम से आंखों की बीमारियों पता लगाया जा सकता है। मूलरूप से केरल की रहने वाली लीना रफीक को इसे बनाने में छह महीने का समय लगा। 
विज्ञापन


 लीना लिंक्डइन पर ‘ओलगर आई स्कैन’ नामक एप की जानकारी साझा की। लीना का दावा है कि उसके एप का उपयोग आंखों की बीमारियों जैसे मेलानोमा, पार्टिगियम और मोतियाबिंद आदि का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। लीना ने कहा कि उसने 10 साल की उम्र में ‘ओलगर आई स्कैन’ नाम के इस एप पर काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर विजन, एल्गोरिदम, मशीन लर्निंग मॉडल, आंखों की स्थिति और एपल आईओएस के एडवांस लेवल एप डेवलपमेंट पर काम किया है। उन्होंने कहा कि ‘ओलगर आई स्कैन’ केवल आईफोन 10 और इसके बाद के संस्करण आईओएस 16+ में सपोर्ट करता है। लीना ने कहा िक मुझे उम्मीद है कि इसे जल्द ही सूचीबद्ध कर लिया जाएगा। इसके बाद वह आगे काम करेगी। 
विज्ञापन


छोटी बहन को भी हासिल है महारत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लीना की बहन हना रफीक (9) ने भी आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए एक एप बनाया था। एपल के सीईओ टिम कुक ने भी हना के काम की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed