फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala satheesan government revokes suspension of ias officers ashok and prasanth

विजयन सरकार में निलंबित दो IAS बहाल: CM सतीशन ने वापस लिया सस्पेंशन, केरल सचिवालय में बड़े फेरबदल की तैयारी?

Sat, 06 Jun 2026 07:27 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम।
आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 07:27 PM IST
सार

केरल की वीडी सतीशन सरकार ने पिछली पिनाराई विजयन सरकार में निलंबित किए गए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी अशोक और एन प्रशांत का निलंबन वापस ले लिया है। अफसरों की कमी के बीच लिए गए इस फैसले से राज्य के प्रशासनिक गलियारे में बड़े फेरबदल की संभावना है।
 

विज्ञापन
kerala satheesan government revokes suspension of ias officers ashok and prasanth
वीडी सतीशन, केरल के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की राजनीति और नौकरशाही से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. बी अशोक और एन प्रशांत का निलंबन रद्द कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों को पिछली पिनाराई विजयन सरकार के दौरान सेवा से हटा दिया गया था। अब सरकार के इस फैसले के बाद दोनों अधिकारियों की सेवा में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि सचिवालय में खाली पदों को भरने के लिए सरकार जल्द ही इन्हें नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप सकती है। इस फैसले को पिछली सरकार की दंडात्मक कार्रवाइयों को पलटने के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


विजयन सरकार की कार्रवाई को माना गया जरूरत से ज्यादा
केरल सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राज्य में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की भारी कमी चल रही है। प्रशासनिक समीक्षा में यह पाया गया कि पिछली विजयन सरकार के दौरान अफसरों के खिलाफ शुरू की गई कई अनुशासनात्मक कार्रवाइयां जरूरत से ज्यादा सख्त थीं। बहाल किए गए दोनों अधिकारी पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों और शीर्ष अधिकारियों के कामकाज के तौर-तरीकों की खुलकर आलोचना करने के लिए जाने जाते रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व आर्मी चीफ की दो टूक: कहा-मध्यस्थ नहीं, कूरियर सर्विस है पाकिस्तान; US-ईरान जंग के बीच दिखाया आईना
विज्ञापन
विज्ञापन


बयानबाजी और ट्रांसफर विवादों में घिरे रहे आईएएस अशोक
सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत डॉ. बी अशोक को विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले निलंबित किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में तत्कालीन मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए थे। सरकार ने इसे 'अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमों' का उल्लंघन माना था। हालांकि,आईएएस अशोक ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया था। इससे पहले 'केरा प्रोजेक्ट' में कथित अनियमितताओं की रिपोर्ट सामने आने के बाद उनका कृषि विभाग सहित कई महत्वपूर्ण पदों से बार-बार ट्रांसफर भी किया गया था।

नौ बार कार्रवाई झेलने वाले एन प्रशांत की भी वापसी
दूसरे आईएएस अधिकारी एन प्रशांत पिछले करीब दो साल से सेवा से बाहर चल रहे थे। पिछली सरकार के दौरान उनके खिलाफ रिकॉर्ड नौ बार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई थी। उन्हें पहली बार 11 नवंबर 2024 को तब निलंबित किया गया था, जब उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव डॉ. ए जयतिलक के खिलाफ सोशल मीडिया पर सीधे आरोप लगा दिए थे। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले प्रशांत अक्सर सरकार की कार्रवाइयों का जवाब व्यंग्य और अपनी पोस्ट से देते थे। उन पर आखिरी कार्रवाई बिना इजाजत एक अंग्रेजी अखबार में राज्य की लॉटरी प्रणाली पर लेख लिखने को लेकर हुई थी। अब दोनों की वापसी से केरल के प्रशासनिक महकमे में बड़े बदलाव की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed