फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Periya Double Murder Case CPIM has no links AK Balan Youth Congress Workers killings

Periya Case: केरल के दोहरे हत्याकांड से CPM का कोई संबंध नहीं, पांच साल पुराने मामले पर बोले पार्टी नेता बालन

Sun, 29 Dec 2024 03:36 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 29 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

केरल में पांच साल पहले दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या हुई थी। सीबीआई अदालत ने इस मामले में वाम दल के सात सदस्यों समेत कुल 14 लोगों को दोषी ठहराया है। ताजा घटनाक्रम में सीपीआईएम नेता एके बालन ने कहा, इस हत्याकांड से पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
Kerala Periya Double Murder Case CPIM has no links AK Balan Youth Congress Workers killings
पेरिया डबल मर्डर केस में एके बालन का बयान - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल में पांच साल पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आ चुका है। अदालत ने सात सीपीआईएम सदस्यों समेत कुल 14 लोगों को दोषी पाया है। सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में वाम दल कटघरे में है। हालांकि, सीपीआईएम नेता एके बालन ने कहा है कि इस दोहरे हत्याकांड से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। सीबीआई कोर्ट के फैसले को लेकर एक सवाल के जवाब में बालन ने कहा, दोषी पाए गए सभी लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। उन्होंने कहा, केरल पुलिस ने मामले में शुरुआती दौर से ही कड़ा रुख अपनाया था। सीबीआई ने केवल राज्य की पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच को पूरा किया है।
विज्ञापन


लोग जानते हैं कि असलियत में हत्या करने वाली पार्टी कौन
बता दें कि बालन केरल की पिनारई विजयन सरकार में कानून मंत्री भी रह चुके है। उन्होंने कहा कि सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस माकपा पर हत्या का आरोप लगा रही है, लेकिन लोग जानते हैं कि असलियत में हत्या करने वाली पार्टी कौन सी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ साल पहले त्रिशूर में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने आंतरिक गुटीय संघर्ष के कारण पार्टी के एक साथी की हत्या कर दी थी। अब वही पार्टी माकपा पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


क्रूरता से हत्याएं करने और जनता के पैसे के दुरुपयोग का आरोप
बालन के बयान से से पहले कांग्रेस नेताओं ने माकपा पर हमला करते हुए अदालत के फैसले को वामपंथी पार्टी की 'हिंसा की संस्कृति' पर गहरा आघात बताया। केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने माकपा पर आतंकवादी संगठनों से भी अधिक क्रूरता से हत्याएं करने का आरोप लगाया। उन्होंने माकपा और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से माफी की मांग की। सतीशन ने बालन पर आरोपियों को बचाने के लिए करोड़ों रुपये के जनता के धन (public funds) का दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला, सीबीआई कोर्ट तीन जनवरी को सजा सुनाएगी
गौरतलब है कि केरल में कासरगोड के पेरिया में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में शनिवार को एक सीबीआई अदालत ने सीपीआई(एम) के पूर्व विधायक समेत 14 आरोपियों को दोषी ठहराया। हत्या पांच साल पहले हुई थी और मृतकों की पहचान क्रिपेश और सरथ लाल के तौर पर की गई है। 24 आरोपियों में से अदालत ने आठ को हत्या की साजिश के आरोप में दोषी पाया। अन्य छह को साजिश रचने, सबूतों को नष्ट करने और अपराध को अंजाम देने में सहायता प्रदान करने में दोषी पाया गया है। बाकी के 10 आरोपियों को मामले से बरी कर दिया गया है। अदालत दोषियों को तीन जनवरी को सजा सुनाएगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed