{"_id":"61bbf5be8e6b394d33253163","slug":"kerala-omicron-variant-patient-visited-malls-and-restaurant-in-ernakulum","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Omicron Variant: ओमिक्रॉन संक्रमित युवक घूम आया होटल और मॉल, सबकी ट्रेसिंग और टेस्टिंग बनी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Omicron Variant: ओमिक्रॉन संक्रमित युवक घूम आया होटल और मॉल, सबकी ट्रेसिंग और टेस्टिंग बनी चुनौती
Fri, 17 Dec 2021 07:58 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:58 AM IST
सार
केरल के एर्नाकुलम जिले में हाल ही में एक युवक का कोरोना टेस्ट हुआ, जीनोम सिक्वेंसिंग में युवक ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया था। प्रशासन अब युवक के संपर्क में आए लोगों की तलाश करने में जुटा है।
विज्ञापन
Omicron Variant: शॉपिंग मॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में ओमिक्रॉन से संक्रमित युवक कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़कर मॉल, रेस्टोरेंट समेत मार्केट में जा पहुंचा है। संक्रमित युवक द्वारा मार्केट घूमने के बाद प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं। अब प्रशासन इस युवक के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि संक्रमित युवक मॉल में किन-किन दुकानों में गया और उसके संपर्क में कितने लोग आए हैं। वहीं, जिस रेस्टोरेंट में वह खाना खाया है, उसके आसपास कितने लोग वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि विभाग युवक का रूट मैट जारी करेगा और उसके संपर्क में आए लोगों से अपील किया जाएगा कि वो जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें और कोरोना टेस्ट करवाए। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने पर जरुरी प्रोटोकॉल्स का नियम पूर्वक पालन करने बेहद ही जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो ओमिक्रॉन वैरिएंट काफी तेजी से फैलता है। ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट से कई गुणा ताकतवर है। बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट पूरे समुदाय को एक साथ अपनी चपेट में ले सकता है।
विज्ञापन
केरल में कोरोना बेकाबू
देश में कोरोना प्रभावित वाला राज्य केरल ही है। देश में कुल कोरोना आंकड़ों में से आधा से ज्यादा संक्रमित मरीज यहीं से निकल रहे हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 3,404 नए मामले सामने आए हैं और 320 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,95,997 और मरने वालों का आंकड़ा 43,946 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन