{"_id":"5f18d1e78ebc3e636e6ba788","slug":"kerala-news-anujith-27-year-old-youth-who-once-saved-hundreds-of-people-in-2010-saved-eight-more-after-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरिश्ता: युवक ने मरकर भी आठ लोगों को दी नई जिंदगी, कभी बचाई थी सैकड़ों की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फरिश्ता: युवक ने मरकर भी आठ लोगों को दी नई जिंदगी, कभी बचाई थी सैकड़ों की जान
Thu, 23 Jul 2020 05:25 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 23 Jul 2020 05:25 AM IST
विज्ञापन
अनुजिथ (फाइल फोटो)
केरल में एक युवक मरने के बाद भी आठ लोगों के लिए फरिश्ता बन गया। 27 वर्षीय अनुजिथ की कुछ दिनों पहले बाइक हादसे में मौत हो गई थी। लेकिन अनुजिथ के अंगदान की वजह से 8 लोगों को नया जीवन मिल गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई को केरल के कोट्टारकारा के पास अनुजिथ की बाइक का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उसे तिरुवनंतपुरम के किम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अनुजिथ की पहले से ही इच्छा थी कि उसका अंगदान किया जाए। इसके बाद अनुजिथ का दिल, किडनी, छोटी आंत, आंखें, लिवर और हाथ जरूरतमंद मरीजों को दान में दिए गए।
विज्ञापन
मंगलवार को अनुजिथ का दिल 55 साल के सनी थॉमस को ट्रांसप्लांट किया गया, जिनका कोच्चि के लिसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं, जब अनुजिथ की उम्र 17 वर्ष थी तब उसने टूटे हुए रेलवे ट्रैक को देखने के बाद सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बचाया था।
विज्ञापन