{"_id":"60b471778ebc3e281d50add1","slug":"kerala-legislative-assembly-has-unanimously-passed-the-resolution-to-call-back-the-administrator-of-lakshadweep","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: विधानसभा में लक्षद्वीप प्रशासक को वापस बुलाने का प्रस्ताव पास, केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: विधानसभा में लक्षद्वीप प्रशासक को वापस बुलाने का प्रस्ताव पास, केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की
Mon, 31 May 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 31 May 2021 11:04 AM IST
सार
केरल विधानसभा में लक्षद्वीप के प्रशासक को वापस बुलाने का प्रस्ताव पेश हुआ, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मामले में केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन
केरल विधानसभा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने लक्षद्वीप के प्रशासक के हालिया कदमों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे द्वीप के लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए विधानसभा में सोमवार को प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विजयन ने कहा कि यह, लक्षद्वीप में स्थानीय जीवन शैली एवं पारिस्थतिकी तंत्र को नष्ट करने और पीछे के दरवाजे से ‘भगवा एजेंडे’ को लागू करने की कोशिश है।
Kerala Legislative Assembly has unanimously passed the resolution to call back the administrator of Lakshadweep & seek centres intervention in the Lakshadweep issue pic.twitter.com/MjshToe6kn
— ANI (@ANI) May 31, 2021विज्ञापन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता विजयन ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि इसी एजेंडे के तहत नारियल के पेड़ों को भगवा रंग से रंगा गया है। विजयन ने कहा, ‘‘यह लक्षद्वीप में कॉरपोरेट हितों और भगवा एजेंडे को थोपने और लागू करने का प्रयास है।’’ छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विजयन के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनने के बाद सदन में पहला प्रस्ताव पेश किया गया है।
विज्ञापन