{"_id":"680212e95ceb08007804fe0f","slug":"kerala-lawyer-suicide-updates-police-probe-continuous-harassment-and-insult-in-front-of-family-hindi-news-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Lawyer Suicide: महिला शोषण के आरोपी वकील को बीवी-बहन के सामने गाली-थप्पड़; वीडियो वायरल होने पर खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Lawyer Suicide: महिला शोषण के आरोपी वकील को बीवी-बहन के सामने गाली-थप्पड़; वीडियो वायरल होने पर खुदकुशी
Fri, 18 Apr 2025 02:23 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:23 PM IST
सार
केरल में पूर्व सरकारी वकील की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही कोच्चि पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच के मुताबिक खुदकुशी का कारण लगातार उत्पीड़न और परिवार के सामने होने वाला अपमान है। मृतक वकील राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के वकील के तौर पर भी काम कर चुके थे।
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व वरिष्ठ सरकारी वकील पीजी मनु की आत्महत्या के मामले में केरल पुलिस जांच कर रही है। कोच्चि के इस मामले की शुरुआती जांच के मुताबिक मनु को उनका पूर्व मुवक्किल लगातार परेशान कर रहा था। इसके अलावा परिवार के सामने अपमान किए जाने की बात भी सामने आई है। मनु बीते 13 अप्रैल को कोलल्म में अपने किराए के घर में मृत पाए गए थे। उनके पूर्व मुवक्किल जॉनसन जॉय पर आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन वसूली और एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के तहत संगीन आरोप लगे हैं।
आरोपी न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने बताया कि एर्नाकुलम निवासी 40 वर्षीय जॉय को हिरासत में लेने के बाद गुरुवार को निचली अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने जॉय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर में पुलिस ने जॉय को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच रही है। जांच में पुलिस को पता लगा है कि मनु पर कुछ दोस्तों और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी दबाव बनाया गया।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल बोले- कर्नाटक में रोहित वेमुला कानून बनाए सरकार, जाति आधारित भेदभाव खत्म करना है मकसद
विज्ञापन
यौन शोषण मामले में वकील को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल
जब जॉय जेल में बंद था, तो कानूनी मदद के लिए उसकी पत्नी वकील मनु के पास पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि जमानत मिलने के बाद जॉय ने मनु पर पत्नी के यौन शोषण का आरोप लगाया। बाद में कथित तौर पर उसने कहा कि अगर वह माफी मांग लेता है तो मामला सुलझ सकता है। खबरों के मुताबिक मनु को पिछले साल एक अन्य महिला मुवक्किल के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल के बाद वह जमानत पर बाहर था और उन्होंने पिछले साल 30 नवंबर को ही वरिष्ठ सरकारी वकील के पद से इस्तीफा दिया था।
वरिष्ठ सरकारी वकील मनु को थप्पड़ मारा, पत्नी-बहन के सामने जातिवादी गालियां
पुलिस ने बताया कि मनु को इस बात का डर था कि नया यौन शोषण मामला आने के कारण उनकी जमानत रदद् हो सकती है। ऐसे में वह सुलह के इरादे से अपनी पत्नी और बहन के साथ जॉय के घर गया। जॉय ने मनु को पत्नी से माफी मांगने को मजबूर किया। घटना की वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड भी की गई। जॉय ने मनु को थप्पड़ मारा और पत्नी-बहन के सामने ही उसे जातिवादी गालियां भी दीं। वीडियो में जॉय उसे बार-बार आत्महत्या करने को कहता भी दिख रहा है।
ये भी पढ़ें- Bengal Violence: अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान दें; बांग्लादेश की टिप्पणी से बिफरे भारत की दो टूक
फांसी के फंदे से लटका पाया गया
इस घटना के बाद मनु को किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। मोबाइल फोन की जांच में ब्लैकमेल और आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रमाण मिले। इसके बाद वह गंभीर मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि जॉय ने मामले को खत्म करने के लिए पैसे भी मांगे, लेकिन मनु ने इनकार कर दिया। इसके बाद जॉय ने माफी मांगने वाली वीडियो वायरल कर दी।
कई और लोग भी पुलिस की रडार पर हैं
कोल्लम शहर के पुलिस आयुक्त (एसीपी) एस शरीफ ने कहा कि पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। कई और लोग भी पुलिस की रडार पर हैं, लेकिन वे फिलहाल इस स्तर पर इससे अधिक विवरण साझा नहीं कर सकते।
संबंधित वीडियो--

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन