केरल: KPCC प्रमुख ने माकपा के सचिव गोविंदन के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मामला, जानें पूरा मामला
Kerala: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश सुधाकरन ने माकपा के प्रकाशन और कन्नूर जिले के पार्टी के एक अन्य नेता के खिलाफ भी मानहानि के मामले दर्ज कराए। सुधाकरन के वकील ने यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के. सुधाकरन ने प्राचीन वस्तुओं के विवादित कारोबारी मोनसन मावुंकल से जुड़े पॉक्सो मामले से उनका नाम जोड़ते हुए की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव एम.वी. गोविंदन के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश सुधाकरन ने माकपा के प्रकाशन और कन्नूर जिले के पार्टी के एक अन्य नेता के खिलाफ भी मानहानि के मामले दर्ज कराए। सुधाकरन के वकील ने यह जानकारी दी।
माकपा के मुखपत्र में छपी एक खबर का हवाला देते हुए, गोविंदन ने कहा था कि पॉक्सो मामले में पीड़िता ने अपराध शाखा को बताया है कि सुधाकरन उस स्थान पर मौजूद थे, जहां मावुंकल ने पीड़िता से बलात्कार किया था।
बाद में, सत्तारूढ़ माकपा को झटका देते हुए, केरल पुलिस की अपराध शाखा ने कहा था कि बलात्कार पीड़िता ने बयान में सुधाकरन का कोई जिक्र नहीं किया था। इस मामले में मावुंकल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।