फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala hike rubber price bag our vote says bishop congress communist party reaction

Kerala: 'रबर के दाम 300 रुपए किलो कर दो, वोट ले लो', केरल के बिशप ने केंद्र सरकार को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 19 Mar 2023 10:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Mar 2023 10:13 PM IST
सार

केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को नजरअंदाज कर रही है और अब सत्ताधारी पार्टी सीपीआई (एम) को डर है कि राज्य की ईसाई आबादी भाजपा का समर्थन कर सकती है।

विज्ञापन
kerala hike rubber price bag our vote says bishop congress communist party reaction
बयान देने वाले बिशप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक वरिष्ठ बिशप के बयान से केरल की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल बिशप ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार रबर के दाम 300 रुपए किलो तक बढ़ा देगी तो भाजपा को केरल में सीट मिल सकती है। बता दें कि यह बात सिरो मालाबार कैथोलिक चर्च के आर्कबिशप मार जोसेफ पंपलानी ने एक किसान रैली के दौरान कही। रैली के दौरान आर्कबिशप ने कहा कि हम केंद्र सरकार को बताएंगे, जो भी वहां पार्टी है, हम आपको वोट करेंगे अगर आप रबर के दाम बढ़ाकर 300 रुपए करते हैं तो। प्रवासी जनसंख्या आपकी यहां एक भी सांसद ना होने की समस्या का समाधान करेगी। 

विज्ञापन


आर्कबिशप के बयान पर राजनीति शुरू
आर्कबिशप के बयान के बाद केरल भाजपा उत्साहित है और केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस मांग को उठाने पर विचार कर रही है। वहीं कांग्रेस और वाम दलों ने भाजपा सरकार की आलोचना की है। बता दें कि केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को नजरअंदाज कर रही है और अब सत्ताधारी पार्टी सीपीआई (एम) को डर है कि राज्य की ईसाई आबादी भाजपा का समर्थन कर सकती है। के सुरेंद्रन ने दावा किया कि वह इस मामले को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने उठाएंगे ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके। 
विज्ञापन


सीपीआई ने लगाए आरोप
वहीं सत्ताधारी सीपीआई (एम) के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि भाजपा धार्मिक आधार पर भेदभाव पैदा करना चाहती है ताकि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जा सके। रबर की कीमतें ही  मुख्य परेशानी नहीं है। वहीं मुख्य विपक्षी नेता और कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने बताया कि आर्कबिशप का बयान भावनाओं में बहकर दिया गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार में रबर विकास फंड का पूरा 500 करोड़ रुपए खर्च किया जाता था। वहीं सीपीआई द्वारा इनका झगड़ा शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed