फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala HC grants bail to ex-MLA P C George in hate speech case

केरल: पीसी जॉर्ज का विजयन पर निशाना, बोले- आपकी उलटी गिनती शुरू

Sun, 29 May 2022 10:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Amit Mandal Updated Sun, 29 May 2022 10:27 PM IST
सार

70 वर्षीय पूर्व विधायक ने केरल में गैर-मुसलमानों को मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित रेस्तरां में खाने से बचने के लिए कहकर विवाद खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
Kerala HC grants bail to ex-MLA P C George in hate speech case
PC George - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व विधायक और भड़काऊ भाषण मामलों में जमानत पर रिहा पीसी जॉर्ज ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधा है। जॉर्ज ने कहा कि विजयन की उलटी गिनती उसी समय शुरू हो गई थी, जिस दिन उन्हें मुझे फंसाने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि यह अजीब है कि यहां की पुलिस उन्हें चार दिन से खोज रही है और मैं तब भी उन्हें नहीं मिल पा रहा हूं। वह लोकतंत्र में यकीन रखते हैं, इसलिए उन्होंने गिरफ्तार होने के लिए समर्पण किया।

विज्ञापन


जॉर्ज ने कहा कि वह यहां इसलिए हैं, क्योंकि वह कानून का सम्मान करते हैं। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) किसी व्यक्ति विशेष पर हमला कर उसके पूरे समुदाय को बदनाम कर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार करवाना और जेल भेजना सीएम विजयन का षड्यंत्र है। 
विज्ञापन


इससे पहले केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में दर्ज एक भड़काऊ भाषण मामले में वरिष्ठ राजनेता पीसी जॉर्ज को जमानत दे दी। जॉर्ज को बुधवार को तिरुवनंतपुरम की एक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा 29 अप्रैल को मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में उन्हें दी गई जमानत रद्द करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने जॉर्ज को 1 मई को गिरफ्तार किया था। कथित तौर पर जॉर्ज ने 29 अप्रैल को 'अनंतपुरी हिंदू महा सम्मेलन' को संबोधित करते हुए मुसलमानों के खिलाफ सांप्रदायिक भाषण दिया था। हालांकि, उन्हें उसी दिन जमानत दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 वर्षीय पूर्व विधायक ने केरल में गैर-मुसलमानों को मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित रेस्तरां में खाने से बचने के लिए कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद 10 मई को यहां एक अन्य कार्यक्रम में अभद्र भाषा के आरोप में एर्नाकुलम के पलारीवट्टोम पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था। उन्हें तिरुवनंतपुरम भड़काऊ भाषण मामले में जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में 25 मई को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed