फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Governor Arif Mohammad Khan appeals to people not to divide in name of religion

Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने दिया सर्वधर्म समभाव पर जोर, कहा- धर्म के नाम पर अधिकार मांगना गलत

Thu, 20 Oct 2022 09:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 20 Oct 2022 09:54 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच भाईचारे की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले एक बार धर्म के नाम पर देश का विभाजन हो चुका है। हाल के कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आएं हैं, जिनसे प्रतीत हो रहा है कि फिर से कुछ लोग वैसी ही कोशिशों में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammad Khan appeals to people not to divide in name of religion
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को लोगों से अपील की है कि देश के सभी लोग नागरिकों के रूप में अपने अधिकारों की मांग करें। संविधान सभी के अधिकारों को ना केवल सुनिश्चित करता है, बल्कि उसकी रक्षा भी करता है। इतना ही नहीं उन्होंने धर्म के नाम पर देश और यहां के लोगों के बीच बंटवारा नहीं करने की अपील की। उन्होंने ये बातें गुरुवार को नागपुर में कहीं।    

विज्ञापन


नागपुर विश्वविद्यालय में 'देश की प्रगति के लिए विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच शांति और सद्भाव' विषय पर पद्म भूषण स्वर्गीय मौलाना अब्दुल करीम पारेख स्मृति व्याख्यान के दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि संविधान में, धर्म के नाम पर स्वतंत्रता दी गई है, अधिकार नहीं। आप धर्म के नाम पर अधिकार मांगते हैं?  उन्होंने आगे ब्रिटिश शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटिश काल से, हमें धर्म का नाम पर अधिकार मांगने की आदत है। आपको नागरिकों के रूप में, भारतीयों के रूप में अधिकारों के लिए पूछना चाहिए। आपके अधिकार संविधान द्वारा सुनिश्चित किए गए हैं। 
विज्ञापन

 
इस दौरान केरल के राज्यपाल ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच भाईचारे की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले एक बार धर्म के नाम पर देश का विभाजन हो चुका है। हाल के कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आएं हैं, जिनसे प्रतीत हो रहा है कि फिर से कुछ लोग वैसी ही कोशिशों में लगे हुए हैं। आरिफ मोहम्मद खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अभी भी इस तरह के विभाजन की कोशिश कर रहे लोगों को बताएं कि "हम सब एक हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के राज्यपाल खान ने कहा कि अंग्रेजों ने हमें विभाजित किया। वे हिंदू-मुसलमानों को लड़ाकर अपना फायदा देख रहे थे। उन्होंने कहा कि इस देश के लोग इसके मालिक है। अब कुछ भी ऐसे नहीं हो सकता कि एक हिंदू को फायदा हो और एक मुसलमान को  नुकसान। उन्होंने कहा कि देश में सभी योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा। सभी धर्म शांति और सद्भाव का पाठ पढ़ाते हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed