फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Governor accuses CM Vijayan of conspiring to hurt him physically

Kerala: राज्यपाल ने CM विजयन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- SFI कार्यकर्ताओं के जरिए चोट पहुंचाने की रची गई साजिश

Mon, 11 Dec 2023 10:08 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 10:08 PM IST
सार

बीते रविवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के वाहन को टक्कर मारने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्म्द खान ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन
Kerala Governor accuses CM Vijayan of conspiring to hurt him physically
आरिफ मोहम्मद खान, पिनाराई विजयन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्म्द खान ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम विजयन ने एसएफआई कार्यकर्ताओं के जरिए मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश रची थी। यह आरोप उस घटना के बाद आया जब एसएफआई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के वाहन पर टक्कर मार दी थी। साथ ही दावा किया कि केरल में संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त होती दिख रही है।
विज्ञापन


क्या है मामला
बीते रविवार को भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने राज्यपाल पहुंचे थे। सड़क मार्ग पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 एसएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस ने जमानत पर सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल जब सड़क मार्ग से कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे । उस दौरान 18 कार्यकर्ताओं ने मार्ग को बाधित किया। वहीं दो कार्यकर्ताओं ने वापस लौटते समय भी राज्यपाल को काले झंडे दिखाए, जिसके बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अवैध रूप से इकट्ठा होने, दंगा करने, सार्वजनिक रास्ते में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई धाराओं में दो मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि गिरफ्तार किए गए सभी एसएफआई कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed