{"_id":"5f6170158ebc3e99d7228060","slug":"kerala-gold-smuggling-court-refuses-to-hand-over-swapna-suresh-to-nia-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सोना तस्करी: अदालत का स्वप्ना सुरेश को एनआईए हिरासत में सौंपने से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल सोना तस्करी: अदालत का स्वप्ना सुरेश को एनआईए हिरासत में सौंपने से इनकार
Wed, 16 Sep 2020 07:23 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Sep 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
Swapna Suresh and Sandeep Nair
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को हाई प्रोफाइल सोना तस्करी मामले के दो आरोपियों स्वप्ना सुरेश और मुहम्मद अनवर को पूछताछ के लिए एनआईए को सौंपने से इनकार कर दिया। इस बीच, अदालत ने तीन अन्य आरोपियों संदीप नायर, मुहम्मद अली और मुहम्मद शफी को 18 सितंबर तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
एनआईए ने सोमवार को सुरेश को हिरासत में लेने के लिए एक आवेदन दिया था, जिसमें कहा गया कि उन्हें आरोपियों के खिलाफ और अधिक सबूत मिले हैं और इस सिलसिले में उससे पूछताछ करने की जरूरत है। विय्युर जेल प्राधिकरण ने रविवार को कहा कि सुरेश को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दूसरी बार त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सीने में दर्द के छह दिनों के इलाज के बाद उसे शनिवार को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
केरल सोने की तस्करी मामले की एनआईए, प्रवर्तन निदेशालय और सीमा शुल्क विभाग द्वारा जांच की जा रही है। यह हाई प्रोफाइल मामला पड़ोसी राज्य में राजनयिक चैनल के माध्यम से सोने की तस्करी से संबंधित है। तिरुवनंतपुरम में सीमा शुल्क विभाग ने पांच जुलाई को इसका भंडाफोड़ करते हुए 14.82 करोड़ रुपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था।
विज्ञापन