फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Gold smuggling case: Sivasankar's custody extended till November 12

केरल सोना तस्करी मामला : अदालत ने पूर्व सचिव शिवशंकर की हिरासत अवधि बढ़ाई

Wed, 11 Nov 2020 04:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 11 Nov 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Kerala Gold smuggling case: Sivasankar's custody extended till November 12
एम शिवशंकर - फोटो : ANI

अदालत ने बुधवार को केरल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर की हिरासत एक और दिन बढ़ा दी है। बता दें कि पूर्व अधिकारी शिवशंकर को सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसमें शिवशंकर की एक और दिन की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी ताकि मामले की जांच पूरी हो सके। ईडी की याचिका पर विचार करते हुए अदालत ने निलंबित अधिकारी की हिरासत को एक दिन और बढ़ा दिया है। अब शिवशंकर 12 नवंबर तक हिरासत में रहेंगें। ईडी ने सोना तस्करी मामले शिवशंकर को 28 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।

 केरल उच्च न्यायालय ने सोने की तस्करी से जुड़े मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के निलंबित अधिकारी एम. शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिकाएं खारिज तक दी, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीमा शुल्क विभाग मामले की जांच कर रहा है। बता दें कि सीमा शुल्क विभाग ने गत पांच जुलाई को 15 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय समेत केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में अलग-अलग जांच कर रही हैं।



एनआईए ने इस मामले में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत सुरेश, सरित पीएस, संदीप नायर और फैजल फरीद सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरेश और सरित संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी हैं। मामला संयुक्त अरब अमीरात के तिरुवनंतपुरम स्थित वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम का इस्तेमाल कर राजनयिक सामान के जरिये सोने की तस्करी की कोशिश से जुड़ा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed