फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala floods: Supreme Court ordered to reduce the water level of Mullaperiyar dam 

केरल में बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर 3 फुट कम करने का दिया आदेश

Fri, 17 Aug 2018 12:03 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kerala floods: Supreme Court ordered to reduce the water level of Mullaperiyar dam 
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को केरल के सभी 14 जिलों में मौजूद बाढ़ की गंभीर स्थिति पर विचार करते हुए मुल्लापेरियार बांध की आपदा प्रबंध उप समिति को जल स्तर मौजूदा 142 फुट से घटा कर 139 फुट तक करने पर विचार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और जस्टिस इंदु मल्होत्रा की सदस्यता वाली एक पीठ ने केरल में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर संज्ञान लिया। उन्होंने उप समिति को केंद्र की राष्ट्रीय संकट प्रबंध समिति (एनसीएमएस) और तमिलनाडु एवं केरल के मुख्य सचिवों के साथ बुधवार सुबह एक तत्काल बैठक करने को कहा था। 
विज्ञापन


कोर्ट ने भी कहा कि यदि अधिकारियों का सशरीर उपस्थित होना सुनिश्चित नहीं है, तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्हें बैठक में शामिल किया जाए। कोर्ट शुक्रवार दोपहर 2 बजे मामले की सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बांध का जलस्तर 3 फीट कम करने की केरल की मांग पर तमिलनाडु सरकार ने कहा था कि बांध का जलस्तर 142 फीट तक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed