{"_id":"5b7953cb42c7924676416475","slug":"kerala-floods-andhra-pradesh-s-ias-officer-will-give-one-day-s-salary-for-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ : आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल बाढ़ : आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Aug 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी एक दिन का वेतन केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। केरल करीब 100 साल के इतिहास में सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, आठ अगस्त से बारिश और भूस्खलन के कारण केरल में 197 लोग मारे गये हैं और 3.14 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश की आईएएस ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव शशि भूषण कुमार ने कहा कि एसोसिएशन राज्य में भयावह बाढ़ के कारण केरल में लोगों के समक्ष आ रही परेशानी और तबाही पर गहरा दुख और सहानुभूति व्यक्त करती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव, राहत और पुनर्वास के काम में लगे केरल के लोगों और सैन्य प्रशासन के अनगिनत सदस्यों के साथ-साथ नागरिक समाज के लोगों के साथ खड़े हैं।’’
विज्ञापन
कुमार ने कहा, ‘‘केरल के लोगों के साथ अपना दुख साझा करते हुये आंध्र प्रदेश की आईएसएस ऑफिसर एसोसिएशन केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने सदस्यों के एक दिन के वेतन का योगदान करेगी।’’ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कल केरल के अपने समकक्ष पिनारयी विजयन से बाढ़ प्रभावित राज्य की स्थिति को लेकर बातचीत की थी और उन्हें हर संभव: सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। आंध्र प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल को 10 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन