फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala elderly couple committed suicide by setting fire inside car troubled by their son drug addiction

Kerala: केरल में बेटे की नशे की लत से परेशान बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, कार के अंदर जले मिले दोनों के शव

Sat, 27 Jul 2024 07:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 07:15 AM IST
सार

खेत के पास मिले वाहन के पंजीकरण नंबर को सिस्टम से चलाने के बाद दंपती की पहचान तिरुवल्ला निवासी राजू थॉमस जॉर्ज (69) और लेगी थॉमस (63) के रूप में हुई। दोनों के शव कार के अंदर जली अवस्था में पाए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Kerala elderly couple committed suicide by setting fire inside car troubled by their son drug addiction
कार में लगी आग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पथनमथिट्टा में एक बुजुर्ग दंपती ने अपने बेटे की नशे की लत से परेशान होकर शुक्रवार को अपनी कार के अंदर कथित तौर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत के पास मिले वाहन के पंजीकरण नंबर को सिस्टम से चलाने के बाद दंपती की पहचान तिरुवल्ला निवासी राजू थॉमस जॉर्ज (69) और लेगी थॉमस (63) के रूप में हुई। दोनों के शव कार के अंदर जली अवस्था में पाए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वेंगल में एक खेत के पास लगी आग को एक गश्ती दल ने दूर से देखने के बाद सूचना दी। मृतकों के आवास से बरामद एक सुसाइड नोट से ऐसा लगता है कि दंपती ने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वे अपने 39 वर्षीय बेटे की नशे की लत से परेशान थे। उनका बेटा वर्तमान में इडुक्की जिले के थोडुपुझा में एक निजी पुनर्वास केंद्र में भर्ती है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'यह सुसाइड नोट पुलिस के लिए था। उन्होंने अपने बेटे को इलाज के लिए सरकारी संस्थान में भर्ती कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संपत्ति उनकी बहू और पोती को सौंप दी जाए।' पुलिस के कहा कि दंपती की बहू और आठ वर्षीय पोती बेटे की नशे की लत के कारण बाहर चली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed