{"_id":"5f2e4dbc1110ce69553e5eda","slug":"kerala-death-toll-rises-as-more-bodies-recovered-search-underway-for-missing-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: इडुक्की भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा हुआ 24, अभी भी हैं 44 लोग लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: इडुक्की भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा हुआ 24, अभी भी हैं 44 लोग लापता
Sat, 08 Aug 2020 12:31 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है
- फोटो : ANI
केरल के इडुक्की जिले में राजमाला में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा अब 24 हो गया है। यहां से शनिवार को छह और शव मलबे में दबे हुए मिले। वहीं, 46 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से बडे़ पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
भूस्खलन के चलते चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों के 20 से ज्यादा घर तबाह हो गए। 12 से अधिक लोगों को बचाया गया है जिनका इडुक्की, कोट्टायम और एर्णाकुलम जिलों के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुन्नार के लोकप्रिय पर्यटन स्थल से करीब 30 किमी की दूरी पर यह हादसा उस समय हुआ, जब एस्टेट हाउस की चार लाइनों पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने केरल में रविवार तक बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन