{"_id":"642055dfbdaeb5d12b0302e6","slug":"kerala-customs-seizes-gold-worth-rs-52-lakhs-at-kochi-airport-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कोच्चि हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया 52 लाख रुपये का सोना, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कोच्चि हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया 52 लाख रुपये का सोना, जांच जारी
Sun, 26 Mar 2023 07:55 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 26 Mar 2023 07:55 PM IST
सार
आरोपी की पहचान सैफुल्ला के रूप में हुई है, जो मलप्पुरम जिले का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री से पूछताछ के दौरान ब्राउन कलर के आयताकार दो पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन
कोच्चि हवाई अड्डे पर एआईयू द्वारा जब्त किया गया सोना
- फोटो : एएनआई
विस्तार
एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने रविवार को कोच्चि हवाई अड्डे पर 52.5 लाख रुपये की कीमत का 1,139 ग्राम सोना जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग के एआईयू अधिकारियों द्वारा की गई प्रोफाइलिंग के आधार पर फ्लाइट संख्या 6E 68 से दुबई से कोच्चि हवाई अड्डे आ रहे एक यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान सैफुल्ला के रूप में हुई है, जो मलप्पुरम जिले का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री से पूछताछ के दौरान ब्राउन कलर के आयताकार दो पैकेट बरामद किए गए, जिनमें सोना होने का संदेह था, उनका वजन 1139 ग्राम था। अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने 18 मार्च को बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में सीमा शुल्क विभाग के एआईयू ने कोच्चि हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में 1.40 करोड़ रुपये मूल्य का 2669.38 ग्राम सोना जब्त किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बुजुर्ग दंपति के हत्यारे को 10 साल बाद मिली सजा, भतीजे ने पैसे के लिए दिया था वारदात को अंजाम
पहले मामले में कस्टम द्वारा की गई प्रोफाइलिंग के आधार पर अबू धाबी से कोच्चि हवाई अड्डे आ रहे एक यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया। अधिकारियों ने कहा, जांच के दौरान उसके शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए 873.98 ग्राम के सोने के तीन कैप्सूल बरामद किए गए और जब्त किए गए। आरोपी की पहचान मलप्पुरम जिले के मूल निवासी अब्दुल सलीम के रूप में हुई।
दूसरे मामले में फ्लाइट संख्या 6E 1735 से अबू धाबी से कोच्चि हवाई अड्डे आ रहे एक यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया। अधिकारियों ने कहा, उक्त यात्री की जांच के दौरान उसके शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए 1158.55 ग्राम वजन के सोने के चार कैप्सूल बरामद किए गए और जब्त कर लिए गए।
उन्होंने बताया कि गहन जांच के दौरान आरोपी के पास से 636.85 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मलप्पुरम के मूल निवासी सहीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन