फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Crime Branch team conducts physical verification of rifles Police Chief Store Trivandrum

केरल: पुलिस स्टोर से हथियार गायब होने के आरोप, क्राइम ब्रांच की टीम ने की राइफलों की जांच

Tue, 18 Feb 2020 12:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Feb 2020 12:17 AM IST
सार

एडीजीपी क्राइम ब्रांच टोमिन ठाकनाकरे ने कहा कि सीएजी बहुत ही जिम्मेदार ऑडिट एजेंसी है, उनके आरोपों को गंभीरता से लिया गया, रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है

विज्ञापन
Kerala Crime Branch team conducts physical verification of rifles Police Chief Store Trivandrum
Kerala Crime Branch Team - फोटो : ANI

विस्तार

केरल पुलिस ने सोमवार को कहा कि उनकी कोई भी राइफल गायब नहीं हुई है। हालांकि गायब कारतूसों की जांच की जा रही है। 12 फरवरी को पेश कैग रिपोर्ट में कहा गया था कि विशेष सशस्त्र पुलिस बटालियन (एसएपीबी) के पास 25 इन्सास राइफल और 12,061 कारतूस कम पाए गए थे। केरल पुलिस बताया कि उसने खुद सत्यापन किया है। 

विज्ञापन


एडीजीपी क्राइम ब्रांच टोमिन ठाकनाकरे ने कहा कि सीएजी बहुत ही जिम्मेदार ऑडिट एजेंसी है, उनके आरोपों को गंभीरता से लिया गया, रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह एसएपीबी की जिम्मेदारी थी कि वह खुद को निर्दोष साबित करे, क्योंकि आरोप उसके ऊपर लगे थे। बटालियन से कहा गया था कि वह निरीक्षण के लिए सभी राइफल पेश करे। 
विज्ञापन


एडीजीपी ने बताया कि भौतिक सत्यापन के लिए 13 स्थानों से 660 इंसास राइफलों को लाया गया था। रिकॉर्ड से मिलान करने पर साफ हो गया कि कोई भी राइफल गायब नहीं मिली, जबकि 13 राइफल मणिपुर आईआर बटालियन के पास है। वीडियो कांफ्रेंसिंग से उनका भी सत्यापन हुआ। मार्च में जब पुलिसकर्मी वहां से लौटेंगे तब एक बार फिर से इनकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed