फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala congress ak antony says his son anil should loose on pathanamthitta lok sabha seat

Kerala: 'मेरा बेटा अनिल चुनाव हारना चाहिए', एके एंटनी बोले- कांग्रेस ही मेरा धर्म है

Tue, 09 Apr 2024 01:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Apr 2024 01:59 PM IST
सार

एके एंटनी ने कांग्रेस नेताओं के बच्चों के भाजपा में शामिल होने को भी गलत बताया और कहा कि 'कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार मोदी, भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
kerala congress ak antony says his son anil should loose on pathanamthitta lok sabha seat
एके एंटनी और उनके बेटे अनिल एंटनी - फोटो : एक्स/अंकित मयंक

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा अनिल एंटनी चुनाव हार जाए और उसके सामने चुनाव लड़ रहा कांग्रेस उम्मीदवार जीत जाए। मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एके एंटनी ने कहा कि उनका बेटा, अनिल के एंटनी, जो पतनमतिट्टा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहा है, वह चुनाव नहीं जीतना चाहिए। 
विज्ञापन


'भाजपा हर दिन नीचे जा रही'
पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि अनिल एंटनी को हार मिले और उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार एंटो एंटनी जीतने चाहिए। एके एंटनी ने कांग्रेस नेताओं के बच्चों के भाजपा में शामिल होने को भी गलत बताया और कहा कि 'कांग्रेस ही मेरा धर्म है।' एके एंटनी ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार मोदी, भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं। विपक्षी गठबंधन हर दिन आगे बढ़ रहा है और भाजपा नीचे जा रही है। मुझे लगता है कि हमारे पास सरकार बनाने का मौका है।'
विज्ञापन


अनिल एंटनी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीते साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। अनिल एंटनी केरल कांग्रेस के डिजिटल मीडिया प्रभारी समेत पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशंस सेल के विभिन्न पदों पर काम चुके थे, लेकिन जनवरी में पीएम मोदी पर बनी एक विवादित डॉक्युमेंट्री पर बयान देकर वह भी विवादों में आ गए और आखिरकार कांग्रेस से मनमुटाव होने के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। लोकसभा चुनाव में अनिल एंटनी पतनमतिट्टा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के सीएम पी विजयन ने सोमवार को आरोप लगाया था कि भाजपा और कांग्रेस केरल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बोर्ड को निशाना बना रहे हैं, जबकि बोर्ड ने राजनीतिक विचारों का ध्यान रखे बिना प्रदेश भर के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास किया है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, केंद्रीय जांच एजेंसियों के एक एजेंट के रूप में काम कर रही है। सीएम के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एके एंटनी ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि केरल के लोग सीएम पी. विजयन को गंभीरता से लेते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed