फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan said Congress leaders are pursuing option of soft Hindutva their party is getting weak

केरल: सीएम विजयन बोले- ‘नरम हिंदुत्व’ के विकल्प को आगे बढ़ा रहे कांग्रेस नेता, कमजोर हो रही उन्हीं की पार्टी

Wed, 15 Dec 2021 03:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोच्चि।
एजेंसी, कोच्चि। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Dec 2021 03:54 AM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राहुल गांधी का बयान कांग्रेस पार्टी द्वारा बहुत पहले अपनाए गए नरम हिंदुत्व रुख का हिस्सा है। उन्होंने जयपुर में बस उसी नीति पर फिर से जोर दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस केंद्र में भाजपा के खिलाफ भरोसेमंद विकल्प पेश नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan said Congress leaders are pursuing option of soft Hindutva their party is getting weak
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता केंद्र में भाजपा के खिलाफ ‘नरम हिंदुत्व’ के विकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं, जो कि उन्हीं की पार्टी को और कमजोर करेगा। विजयन ने ‘हिंदुत्व’ सरकार को हटाने के बाद ‘हिंदुओं का शासन’ स्थापित करने के बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने माकपा के एर्नाकुलम जिला सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा, राहुल गांधी का बयान कांग्रेस पार्टी द्वारा बहुत पहले अपनाए गए नरम हिंदुत्व रुख का हिस्सा है। उन्होंने जयपुर में बस उसी नीति पर फिर से जोर दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस केंद्र में भाजपा के खिलाफ भरोसेमंद विकल्प पेश नहीं कर पाई। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय दलों का एक धर्मनिरपेक्ष विकल्प उभरेगा और वामपंथी उसे दिशा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


जयपुर में कांग्रेस की रैली में गांधी द्वारा दिए गए भाषण का हवाला देते हुए माकपा नेता ने कहा कि धर्म आधारित राजनीति पर कांग्रेस नेता के मुहर लगाने से धर्मनिरपेक्षता कमजोर हो रही है। भाजपा की ‘सांप्रदायिक राजनीति’ का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका क्षेत्रीय दलों का गठबंधन बनाना है, इसमें वामदलों की एक अहम भूमिका है। बता दें कि रविवार को महंगाई के विरुद्ध आयोजित रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत हिंदुत्ववादियों का नहीं, बल्कि हिंदुओं का देश है और हिंदुत्ववादी किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed