{"_id":"613111198ebc3e7a260487a6","slug":"kerala-case-of-judicial-malpractice-against-the-judges-the-high-court-raised-the-question-how-will-the-judges-work-in-such-a-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : न्यायाधीशों के खिलाफ न्यायिक कदाचार का मामला, हाईकोर्ट ने उठाया सवाल- ऐसे में जज कैसे करेंगे काम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : न्यायाधीशों के खिलाफ न्यायिक कदाचार का मामला, हाईकोर्ट ने उठाया सवाल- ऐसे में जज कैसे करेंगे काम?
Thu, 02 Sep 2021 11:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:29 PM IST
सार
हाईकोर्ट के दो पूर्व व एक वर्तमान जज के कामकाज पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिकओं को मंजूर करेंगे तो जज काम कैसे करेंगे?
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल हाईकोर्ट ने अपने दो पूर्व व एक मौजूदा जज के खिलाफ न्यायिक कदाचार का आरोप लगाने वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई को बरकरार रखने पर सवाल उठाया है। हाईकोर्ट ने कहा, अगर इस तरह की याचिकाओं को मंजूर किया जाएगा तो जज काम कैसे करेंगे। मराडू के फ्लैट गिराए जाने से जुड़े आदेश को लेकर याचिका में जजों पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
जस्टिस पीबी सुरेश कुमार ने कहा, 'जज भी इंसान हैं, अगर हम इस तरह की याचिकाओं को स्वीकार करते रहेंगे तो जज फैसले कैसे सुना पाएंगे? हम अभी सिर्फ यह जांच रहे हैं कि इन याचिकाओं पर सुनवाई होनी चाहिए या नहीं। न्यायिक कदाचार पर अभी कोई चर्चा नहीं करेंगे।' कोर्ट अब छह सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा।
विज्ञापन