{"_id":"594a61b24f1c1bbf548b466d","slug":"kerala-case-filed-against-23-people-for-celebrating-pakistan-victory-in-icc-champians-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरलः पाक की जीत का जश्न मनाने पर 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरलः पाक की जीत का जश्न मनाने पर 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एजेंसी/ कासरगोड
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
जीत पर जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित तौर पर जश्न मनाने के लिए 23 लोगों पर दंगा करने और गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को बताया कि भाजपा के स्थानीय नेता राजेश शेट्टी की ओर से मंगलवार को दर्ज कराई शिकायत के आधार पर कुंबाडाजे पंचायत के रजाक, मसूद, सिराज और 20 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के समर्थन में नारे लगाए और पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से एकत्रित होने, दंगा करने और भारतीय दंड संहिता के तहत विस्फोटक पदार्थों का लापरवाहीपूर्ण इस्तेमाल करने के आरोप में कुल 23 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन