फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala BJP protests over Cochin Carnival effigy face resemblance to PM Modi

Kerala: भाजपा का आरोप, कोचीन कार्निवल के पुतले में पीएम मोदी से मिलता जुलता चेहरा, दर्ज कराई शिकायत

Thu, 29 Dec 2022 09:57 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 29 Dec 2022 09:57 PM IST
सार

Cochin Carnival effigy: भाजपा नेता केएस शैजू ने कहा कि कोचीन कार्निवल के लिए बनाए गए पप्पनजी का चेहरा और पहनावा पीएम मोदी से मिलता जुलता है। उन्होंने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री का अपमान करने की कोशिश है।

विज्ञापन
Kerala BJP protests over Cochin Carnival effigy face resemblance to PM Modi
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में कोचीन कार्निवल के पुतले को लेकर विवाद हो गया है। भाजपा ने इसका विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि कोचीन कार्निवल के लिए बनाए गए पप्पनजी का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलता जुलता है। इसके विरोध में कोच्चि में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जहां यह कार्निवल आयोजित होगा। भाजपा का कहना है कि कार्निवल कमेटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उनसे माफी मांगी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को लेकर भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया से बात करते हुए केरल भाजपा के नेता केएस शैजू ने कहा कि पप्पनजी का चेहरा और पहनावा पीएम मोदी से मिलता जुलता है। उन्होंने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री का अपमान करने की कोशिश है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के विरोध के बाद आयोजकों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पप्पनजी का रूप बदल दिया जाएगा। शैजू ने आरोप लगाया कि यह कार्निवल कमेटि में शामिल कुछ लोगों की करतूत थी, जो अपने निहित स्वार्थों के लिए एक लोकप्रिय सांस्कृतिक त्योहार कोचीन कार्निवल में व्यवधान पैदा करना चाहते थे। उन्होंने कार्निवल कमेटी से ऐसे लोगों को इस लोकप्रिय मंच से बाहर करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचीन कार्निवल कमेटी का बयान
कोचीन कार्निवल कमेटी के एक पदाधिकारी ने कहा कि सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद हमने पुतले के चेहरे की छवि को हटा दिया है। अब, हम सभी कार्निवल मनाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं।


हर साल होता है कोचीन कार्निवल का आयोजन
बता दें, केरल के बंदरगाह शहर कोच्चि में नए साल के अवसर पर वार्षिक कोचीन कार्निवल का आयोजन किया जाता है। इसके लिए एक विशाल पुतला 'पप्पनजी' बनाया जाता है। इस साल कोचीन कार्निवल के लिए बनाए गए पप्पनजी को सूट पहने और दाढ़ी वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति का रूप दिया गया है। इसे 31 दिसंबर की आधी रात को जलाया जाएगा। लेकिन इससे पहले इसे लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed