{"_id":"62b953d7caf26e4d8e45240a","slug":"kerala-assembly-ruckus-over-gold-smuggling-case-and-vandalism-in-rahuls-office-congress-mlas-arrived-in-black-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Assembly: स्वर्ण तस्करी केस और राहुल के दफ्तर में तोड़फोड़ पर हंगामा, काली शर्ट में पहुंचे कांग्रेस विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Assembly: स्वर्ण तस्करी केस और राहुल के दफ्तर में तोड़फोड़ पर हंगामा, काली शर्ट में पहुंचे कांग्रेस विधायक
Mon, 27 Jun 2022 12:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, तिरुवनंतपुरम
एएनआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:23 PM IST
सार
स्वर्ण तस्करी केस को लेकर केरल के सीएम पिनराई विजयन पर भी उंगलियां उठ रही हैं। इसी बीच बीते दिनों में वायनाड से सांसद व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ की घटना हो गई।
विज्ञापन
केरल विधानसभा में भारी हंगामा
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल विधानसभा में सोमवार को भारी हंगामा हुआ। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों ने केरल के चर्चित स्वर्ण तस्करी केस और वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ को लेकर जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। कांग्रेस विधायक सदन में काली शर्ट पहनकर पहुंचे।
विज्ञापन
स्वर्ण तस्करी केस को लेकर केरल के सीएम पिनराई विजयन पर भी उंगलियां उठ रही हैं। इसी बीच बीते दिनों में वायनाड से सांसद व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ की घटना हो गई। इन मामलों को लेकर सोमवार को राज्य विधानसभा में भारी हंगामा और शोरशराबा हुआ। इसके बाद स्पीकर को पूरे दिन के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
कांग्रेस और उसके सहयोगी यूडीएफ के सदस्यों ने सोना तस्करी कांड को लेकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस सदस्य सदन में काली शर्ट पहनकर पहुंचे। उन्होंने सत्तारूढ़ वाम गठबंधन की छात्र इकाई एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विरोध की वजह नहीं बता रहा विपक्ष : विजयन
उधर, केरल के सीएम विजयन ने कहा कि विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही में खलल डालना चाहता है। लेकिन विपक्ष उसके विरोध प्रदर्शन का कारण नहीं बता रहा है।
स्वप्ना सुरेश ने की पीएम से सीबीआई जांच की मांग
चार दिन पहले ही स्वर्ण तस्करी केस की आरोपी स्वप्ना सुरेशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुचर्चित स्वर्ण तस्करी केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उसने पत्र में लिखा कि चूंकि राज्य सरकार के अधिकारी खुद प्रमुख संदिग्ध हैं, इसलिए सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। स्पप्ना ने पीएम से व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर देने का भी अनुरोध किया। हाईरेंज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (एचआरडीएस) इंडिया के लेटरहेड पर लिखे अपने पत्र में स्वप्ना ने कहा है, सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। यह उचित होगा अगर केरल सरकार इस मामले में हस्तक्षेप न करे क्योंकि सरकारी अधिकारी खुद प्रमुख संदिग्ध हैं।
स्वप्ना ने हाल ही में मीडिया के सामने कुछ खुलासे किए थे जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि विजयन, उनके परिवार के सदस्य और एलडीएफ विधायक के टी जलील तस्करी के मामले में शामिल हैं। इसने राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। स्वप्ना ने मीडिया के सामने दावा किया था कि उसने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत अदालत के समक्ष अपने बयान में इसे दर्ज किया था।