फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala assembly proceedings adjourned for demonstrating opposition on Sabarimala issue

सबरीमाला मुद्दे पर विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर केरल विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

Fri, 07 Dec 2018 04:15 PM IST
भाषा, तिरूवनंतपुरम
भाषा, तिरूवनंतपुरम Updated Fri, 07 Dec 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Kerala assembly proceedings adjourned for demonstrating opposition on Sabarimala issue
Sabrimala Temple
केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ ने सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही बाधित की, जिसके चलते सदन में कामकाज समय से पहले स्थगित करना पड़ गया। यूडीएफ के सदस्यों ने सदन में काले बैनर लेकर प्रवेश किया और सबरीमला से पुलिस पाबंदी हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


सदन की कार्यवाही आज सुबह नौ बजे शुरू हुई और सिर्फ 18 मिनट तक चली। विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने विपक्ष के प्रदर्शन के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करने का फैसला किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी विधायकों से कहा कि यह विषय सदन में पहले ही उठाया जा चुका है और मुख्यमंत्री ने जवाब भी दिया था। 
विज्ञापन


विपक्षी नेता रमेश चेन्नीतला ने बृहस्पतिवार को सदन को बताया था कि यूडीएफ के तीन विधायक सबरीमला मुद्दे को लेकर विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं और उनकी पार्टी स्पीकर के कक्ष में समझौता वार्ता करने के लिए तैयार है। चेन्नीतला ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि सरकार मुद्दे का हल नहीं करना चाहती है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सबरीमला और उसके आसपास से निषेधाज्ञा आदेश हटाने की मांग करते हुए यूडीएफ के तीन विधायक - कांग्रेस के वीएस शिवकुमार, आईयूएमएल के परक्कल अब्दुल्ला और केरल कांग्रेस (एम) के एन. जयराज - विधानसभा हॉल के बाहर तीन दिसंबर से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। इस बीच, केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस पाबंदी और निषेधाज्ञा आदेश से श्रद्धालुओं को कोई समस्या नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed