{"_id":"59118a154f1c1bfc7e85091e","slug":"kerala-4-teachers-suspended-for-forcing-female-neet-candidates-to-remove-undergarments","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET परीक्षा में छात्राओं के अंडरगार्मेंट्स उतरवाने के मामले में 4 शिक्षिकाएं सस्पेंड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
NEET परीक्षा में छात्राओं के अंडरगार्मेंट्स उतरवाने के मामले में 4 शिक्षिकाएं सस्पेंड
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Tue, 09 May 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कन्नुर में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की परीक्षा देने आई छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अंडरगारमेंट्स उतारवाने के मामले में 4 शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई अध्यक्ष बिंदु कृष्णा ने कहा था कि 'परीक्षा केंद्रों में छात्राओं के साथ इस तरह के अपमानजनक रवैये के बाद कितनी छात्राएं मन लगाकर परीक्षा दे पाई होंगी, इस पर विचार करना होगा।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीएसई ने देशभर के करीब 104 शहरों में रविवार को नीट (NEET) अंडरग्रेजुएट परीक्षा आयोजित की जिसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल थे।
विज्ञापन