फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal Mann greeted with black flags chants of Modi in Gujarats Navsari Delhi CM calls protesters his brothe

Gujarat Election: नवसारी में केजरीवाल और मान को दिखाए गए काले झंडे, 'मोदी-मोदी' के लगे नारे

Sat, 29 Oct 2022 06:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

आप संयोजक ने बाद में रैली को संबोधित करते हुए इस घटना का जिक्र किया और कहा कि वह उन काले झंडे दिखाने वालों को अपना भाई मानते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि एक दिन वह उनका दिल जीत लेंगे और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लेंगे।

विज्ञापन
Kejriwal Mann greeted with black flags chants of Modi in Gujarats Navsari Delhi CM calls protesters his brothe
आप नेताओं को दिखाए गए काले झंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने राज्य में प्रचार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इस बीच, शनिवार को यहां नवसारी जिले के चिखली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब के समकक्ष भगवंत मान को भाजपा समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों नेता एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। तभी भाजपा समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और मोदी-मोदी के नारे लगाए। 

विज्ञापन

 

रैली संबोधित करने जा रहे थे आप नेता केजरीवाल और मान

भाजपा समर्थकों ने आप नेताओं को चिखली तालुका के खुदवेल और गोलवड गावों के बीच उस वक्त सड़क किनारे खड़े होकर काले झंडे दिखाए, जब उनका काफिला गुजर रहा था। इसके बाद उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाए। रैली चिखली कस्बे के राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में होने वाली थी, जहां दोनों नेताओं को रैली को संबोधित करना था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'काले झंडे दिखाने वालों जीतूंगा दिल'

आप संयोजक ने बाद में रैली को संबोधित करते हुए इस घटना का जिक्र किया और कहा कि वह उन काले झंडे दिखाने वालों को अपना भाई मानते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि एक दिन वह उनका दिल जीत लेंगे और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लेंगे। केजरीवाल ने आगे कहा, लोग अपनी पसंद की पार्टी को वोट दे सकते हैं, लेकिन आप यह सुनिश्चित करेगी कि उनके बच्चों को नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व चिकित्सा मिले। 

विज्ञापन

'भाजपा के साथ रहें, लेकिन वोट आप को दें'

Kejriwal Mann greeted with black flags chants of Modi in Gujarats Navsari Delhi CM calls protesters his brothe
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एजेंसी (फाइल फोटो)

आप नेता ने दावा किया कि भाजपा के सदस्य भी गुजरात सरकार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पार्टी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी पार्टी के साथ रहें, लेकिन आप को वोट दें। 

'नारे लगाने वालों के खिलाफ मेरे दिल में कुछ भी नहीं'

केजरीवाल ने आगे कहा, जैसे ही उन्होंने हमें देखा, उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। मैं उन्हें अपना भाई मानता हूं। मेरे दिल में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। आप जिस पर चाहें उसके ऊपर चिल्लाएं। आप जिसे चाहें, उस पार्टी को वोट दें। मैं आपके बच्चों के लिए स्कूल बनाऊंगा, आपके परिवार के बीमार सदस्य का उपचार करवाऊंगा। मुझे विश्वास है कि मैं एक दिन आपका दिल जीतूंगा और आपको अपनी पार्टी में शामिल करूंगा। 
 

'भाजपा के डबल इंजन पुराना हो गया'

Kejriwal Mann greeted with black flags chants of Modi in Gujarats Navsari Delhi CM calls protesters his brothe
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/आप गुजरात

उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के खिलाफ नहीं हैं। कांग्रेस और भाजपा को वोट देने वालों सहित सभी के लिए स्कूल बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा, हम उन लोगों के परिवार वालों का उपचार कराएंगे, जिन्होंने हमें काले झंडे दिखाए हैं। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। उन्होंने 'भाजपा की डबल इंजन सरकार' पर भी कटाक्ष किया और पूछा कि इसकी आवश्यकता क्यों है।  एक इंजन खराब हो गया और दूसरा पुराना हो गया। हमें डबल इंजन सरकार नहीं, बल्कि नए इंजन की जरूरत है। 

इंजीनियर हूं..जानता हूं कैसे बनाई जाती हैं सड़कें

केजरीवाल ने आगे कहा, जो लोग राजनीति या गुंडागर्दी करना चाहते हैं, वे भाजपा में जा सकते हैं। लेकिन आपको अपने बच्चों के लिए स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक चाहिए तो आप का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं एक इंजीनियर हूं, मैं जानता हूं कि सड़कें कैसे बनाई जाती हैं और बिजली की आपूर्ति कैसे की जाती है। मैं यह सब काम करूंगा। मैं गुंडागर्दी नहीं जानता है। मुझे इससे नफरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed