फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Keep care of these things before making a loan switch

होम लोन स्विच करने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

Mon, 09 Jan 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Keep care of these things before making a loan switch
नए साल पर बैंकों ने अपने होम लोन इंटरेस्ट रेट में कटौती करके अपने ग्राहकों को काफी अच्छी सौगात दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का होम लोन इंटरेस्ट रेट 8.6 फीसदी के करीब हो गया है, जो कि पहले 9.10 फीसदी था। एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) ने भी अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) रेट में काफी कटौती कर दी है।
विज्ञापन


बैंकों के इस कदम के उठाने से होम लोन 40 से 50 बेसिस पाइंट सस्ता हो गया है। ऐसे में अगर आपने भी होम लोन के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं या फिर दूसरे बैंक में स्विच करने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है, जिनका जिक्र हम नीचे कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 

पुराने होम लोन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा इसका फायदा

Keep care of these things before making a loan switch
अगर आपने होम लोन जुलाई 2010 के बाद और अप्रैल 2016 से पहले लिया है तो आपको इसका फायदा नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी ईएमआई पहले से तय फिक्सड या फिर फ्लोटिंग बेस रेट सिस्टम अथवा बीपीएलआर पर चल रहा होगा। इस पर आपको 10 फीसदी की दर से इंटरेस्ट रेट चार्ज हो रहा होगा। इसका फायदा केवल उन लोगों को मिलेगा जिन्होनें अप्रैल 2016 के बाद लोन लिया हो या फिर अब नए लोन के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं। 

लोन लेने के लिए इस वक्त है सबसे बढ़िया मौका

फाइनेंशियल एक्सपर्ट के मुताबिक इस वक्त होम लोन लेने का सबसे बढ़िया समय है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त होम लोन का इंटरेस्ट रेट 6 सालों में सबसे कम है। अभी बजट के बाद भी इस लोन में रेट कट होने का रास्ता सरकार निकाल सकती है और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी अगली पॉलिसी में इस बात की घोषणा कर सकती है।

पॉलिसीबाजार.कॉम के सीईओ नवीन कुकरेजा ने अमर उजाला को बताया कि बैंकों ने केवल अपना एमसीएलआर घटाया है। अभी बेस रेट में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। इसके लिए 31 मार्च तक इंतजार करना होगा। 
 

अप्रैल में लिया है लोन तो भी करना होगा एक साल का इंतजार

Keep care of these things before making a loan switch
कुकरेजा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने अप्रैल 2016 में नए लैंडिंग रेट के अनुसार होम लोन लिया है तो उनको इस साल अप्रैल तक इंतजार करना होगा, क्योंकि इंटरेस्ट रेट एक साल बाद ही घट सकता है। तभी उनकी ईएमआई में कमी आएगी और वो सेविंग कर सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति अभी से सेविंग करना चाहता है तो वो अपने बैंक से बात कर सकता है या फिर बैलेंस लोन को किसी ऐसे बैंक में ट्रांसफर कर सकता है जहां पर होम लोन सस्ता हो। 

एसबीआई का होम लोन सस्ता, लेकिन प्रोसेसिंग फीस महंगी

एसबीआई ने अपने होम लोन को तो काफी सस्ता कर दिया है लेकिन लोन को प्रोसेस करने की फीस काफी महंगी कर दी है। बैंक ने अपना इंटरेस्ट रेट 8.60%- 8.65%  कर दिया है और इस पर 10 हजार रुपये की प्रोसेसिंग फीस लगेगी।

इस फीस के अलावा सर्विस टैक्स अलग से देय होगा। अगर आप 30 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको प्रति लाख पर 877 रुपये ईएमआई देनी होगी। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपना होम लोन इंटरेस्ट रेट 8.65%- 8.80%  कर दिया है।
विज्ञापन

Keep care of these things before making a loan switch
बैंक ने प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट का 0.50%-1% कर दिया है जो कि 1500 रुपये से लेकर के 2000 रुपये के बीच होगा। लोन की ईएमआई 909 रुपये प्रति लाख पर देनी होगी।  प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में इंटरेस्ट रेट 8.65% है। यहां प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट का 1.25%  या फिर तीन हजार रुपये अधिकतम है। बैंक की ईएमआई 906 रुपये पड़ेगी। 

वहीं प्राइवेट सेक्टर में देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक में इंटरेस्ट रेट 8.8% है, जिसके हिसाब से 890 रुपये ईएमआई देनी होगी प्रति लाख रुपये पर। बैंक आपसे कम से कम 10 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस चार्ज करेगा।

पब्लिक सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नैशनल बैंक में इंटरेस्ट रेट 8.90%-9.10% है, जिस पर प्रोसेसिंग फीस शून्य है। यहां से लोन लेने पर प्रति लाख पर 893 रुपये देने होंगे। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में इंटरेस्ट रेट 8.50%-8.70% है जिस पर प्रोसेसिंग फीस शून्य है और ईएमआई प्रत्येक लाख पर 868 रुपये पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed