फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karuvannur Cooperative Bank scam left government congress leader vd satheesan

करुवन्नूर सहकारी बैंक घोटाला: कांग्रेस का वामपंथी सरकार पर हमला, लगाया लुटेरों को बचाने का आरोप

Wed, 04 Oct 2023 04:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 04 Oct 2023 04:56 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने करुवन्नूर सहकारी बैंक से 300 करोड़ रुपये लूटे जाने का आरोप लगाया है। वसावन ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित पैकेज के अनुसार 73 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस कर दिया गया है।

विज्ञापन
Karuvannur Cooperative Bank scam left government congress leader vd satheesan
V D Satheesan - फोटो : Social Media

विस्तार

करुवन्नूर सहकारी बैंक से पैसों की हेराफेरी मामले को लेकर वामपंथी सरकार पर विपक्षी कांग्रेस ने हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर इस घोटाले से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं ढूंढने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पार्टी ने वामपंथी सरकार पर लुटेरों को बचाने भी आरोप लगाया है। विपक्षी पार्टी के नेता वीडी सतीशन ने कहा, 'सरकार ने आश्वासन दिया था कि सहकारी बैंक में कोई भी निवेशक अपना पैसा नहीं खोएगा, यह धोखा देने का एक और प्रयास था।' उन्होंने अपने एक बयान में सतीशन ने पिनरई विजयन सरकार को निवेशकों के पैसे वापस करने का निवेदन भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य के सहकारिता मंत्री वसावन ने कहा था कि जिन्होंने एक लाख रुपये तक निवेश किया था, उन्हें वे केवल 50,000 रुपये से कम जमाराशि वापस करेंगे। उन्होंने उन लोगों के बारे में कुछ भी नहीं कहा जिन्होंने बड़ी रकम जमा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने करुवन्नूर सहकारी बैंक से 300 करोड़ रुपये लूटे जाने का आरोप लगाया है। वसावन ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित पैकेज के अनुसार 73 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस कर दिया गया है। जैसे ही अनियमितताओं का पता चला, सख्त कार्रवाई की गई और अबतक 18 मामले दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के लिए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। 


प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपये का करुवन्नूर बैंक घोटाले मामले में पिछले हफ्ते एक स्थानीय सीपीआई(एम) नेता और वडक्कनचेरी नगर पार्षद पी आर अरविंदाक्षन को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने इससे पहले किरन पीपी और सतीश कुमार पी से इस मामले में नौ घंटे तक पूछताछ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed