करतारपुर कॉरिडोर: पाक ने समिति में नियुक्त किए विवादास्पद सदस्य, भारत ने स्थगित की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर करिडोर को लेकर पाकिस्तान की ओर से किसी प्रकार का संवाद होने की बात पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि यह याद रखना जरूरी है कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जैसे कि भारतीय श्रद्धालु कॉरिडोर का प्रयोग कर करतारपुर साहिब की यात्रा करें।
R Kumar, MEA on if there has been any communication from Pakistan side over Kartarpur corridor: It's important to remember we remain committed to realise aspirations of ppl.Aspirations which flow out of pending demand of Indian pilgrims to visit Kartarpur Sahib using the corridor pic.twitter.com/WbO7Y21ag9
— ANI (@ANI) April 4, 2019विज्ञापन
रवीश कुमार ने कहा कि इसी समय कुछ ऐसी बातें हमारे ध्यान में आई हैं, जिनके बारे में हमने पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा है। पाकिस्तान ने अभी तक उनका कोई जवाब नहीं दिया है।
Raveesh Kumar: At the same time, there are certain things which came to our notice, we had sought clarifications from Pakistan on a number of issues. They remain unaddressed by Pakistan. https://t.co/p2iqaq1bpG
— ANI (@ANI) April 4, 2019
रवीश ने कहा कि हमने उन रिपोर्ट पर भी अपनी चिंता जाहिर की थी जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान द्वारा विवादास्पद तत्वों को एक समिति में नियुक्त किया गया था, जिसे करतारपुर गलियारे से जोड़ा जाना था। इसीलिए हमने बैठक को स्थगित कर दिया।
Raveesh Kumar, MEA: We had also shared our concerns on reports that controversial elements have been appointed by Pakistan to a committee which was to be associated with Kartarpur corridor. We're yet to receive a response from Pakistan. That's why we decided to postpone meeting.
— ANI (@ANI) April 4, 2019