फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karpoori Thakur: By giving Bharat Ratna to Jannayak, PM Modi targeted 63 percent Bihar

Karpoori Thakur: जननायक को भारत रत्न देकर मोदी ने साधा बिहार की 63% आबादी पर निशाना, बिहार BJP ने कहा धन्यवाद

Wed, 24 Jan 2024 10:49 AM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:49 AM IST
सार

Karpoori Thakur: बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद कहा किया कि यह सम्मान देने की घोषणा कर मोदी ने बिहार की भावनाओं का सम्मान किया है। इससे भाजपा की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने का काम किया गया है। 

विज्ञापन
Karpoori Thakur: By giving Bharat Ratna to Jannayak, PM Modi targeted 63 percent Bihar
कर्पूरी ठाकुर। - फोटो : Social Media

विस्तार

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जाने वाले हैं। उनकी इस चुनावी यात्रा से ठीक पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा कर मोदी ने बिहार की लंबी समय से चली आ रही मांग को पूरा करने का काम किया है। इससे मोदी की यात्रा से पहले बिहार में चुनावी हवा को मजबूती देने में भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

भाजपा नीतीश कुमार के साथ सत्ता में रहने पर भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाती रही है। शायद यही कारण है कि बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद यह बयान देने में देर नहीं किया कि यह सम्मान देने की घोषणा कर मोदी ने बिहार की भावनाओं का सम्मान किया है। इससे भाजपा की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने का काम किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने अमर उजाला से कहा कि बिहार भाजपा की लंबे समय से यह मांग रही है कि पिछड़ों, अति पिछड़ाओं और दलितों की आवाज को मजबूती प्रदान करने वाले सामाजिक न्याय के नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उनकी सेवा के कारण ही आज पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वर्ग समाज में सम्मान पाने के काबिल हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों और महादलितों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि इससे समाज के निचले तबकों को आगे लाने में जननायक द्वारा की गई भागीदारी को सम्मान मिलेगा। 

विज्ञापन

केंद्र के इस कदम से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मदद मिल सकती है। बिहार में 27 प्रतिशत पिछड़ा और 36 प्रतिशत अति पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी है। कुल मिलाकर 63% की भागीदारी वाले समाज पर कर्पूरी ठाकुर का बहुत बड़ा प्रभाव है। यह वर्ग उन्हें अपने नायक के तौर पर देखता है। माना जाता है कि नरेंद्र मोदी ने इसी वर्ग को साधने के लिए कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed