{"_id":"6644741883aafa4893086e6a","slug":"karnataka-woman-stabbed-to-death-in-hubballi-for-rejecting-love-proposal-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: हुबली में फिर सिरफिरे आशिक ने महिला की चाकू मारकर की हत्या, प्यार ठुकराए जाने से था नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: हुबली में फिर सिरफिरे आशिक ने महिला की चाकू मारकर की हत्या, प्यार ठुकराए जाने से था नाराज
Wed, 15 May 2024 02:06 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 15 May 2024 02:06 PM IST
सार
बीते दिनों हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की भी सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर राज्य की राजनीति गरमा गई थी और भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
युवक ने की लड़की की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एक बार फिर एक सिरफिरे आशिक ने प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में ही यह हुबली में ऐसी दूसरी घटना है। बीते दिनों हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की भी सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर राज्य की राजनीति गरमा गई थी और भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
हुबली के बेंदीगेरी पुलिस स्टेशन इलाके में वीरापुर ओनी इलाके में 23 वर्षीय विश्व उर्फ गिरीश सावंत ने अंजलि अंबीगेरा की चाकू मारकर कर दी। गिरीश, अंजलि का परिचित था और बुधवार को सुबह करीब छह बजे वह अंजलि के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर अंजलि ने ही दरवाजा खोला। जैसे ही अंजलि ने दरवाजा खोला, तभी गिरीश ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक अंजलि ने आरोपी गिरीश के प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और इसी बात से नाराज होकर उसने अंजलि की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।